जारी हो गए आज के पेट्रोल-डीजल के दाम, जानं क्या है आपके शहर में रेट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:41 PM IST

 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उतार-चढ़ाव बना हुआ हैं। लेकिन देश में बीते करीब तीन महीनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आज यानी 29 सितंबर गुरुवार को भी पेट्रोल-डीजल के दाम तेल कंपनियों ने अपडेट कर दिए हैं लेकिन देश भर में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी कल वाले रेट ही लागू होंगे। 
 हालांकि पिछले हफ्ते आज ही के दिन यानी बीते गुरुवार को चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम में मामूली बदलाव हुआ था। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब समेत कुछ अन्य राज्यों में गुरुवार को 0.59 रुपये तक तेल सस्ता हुआ था। बाकी राज्यों में बीते करीब 3 महीनों से दाम स्थिर हैं।
 
ये रहा बड़े शहरों में रेट- 
 
शहर     पेट्रोल    डीजल 
दिल्ली   96.72 रुपये प्रति लीटर 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई 106.31 रुपये प्रति लीटर 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता 106.03 रुपये प्रति लीटर 92.76 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई 102.63 रुपये प्रति लीटर 94.24 रुपये प्रति लीटर
 
भोपाल 108.65 रुपये प्रति लीटर 93.90 रुपये प्रति लीटर

हैदराबाद 109.66 रुपये प्रति लीटर 97.82 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु 101.94 रुपये प्रति लीटर 87.89 रुपये प्रति लीटर 
तिरुवनंतपुरम 107.71 रुपये प्रति लीटर 96.52 रुपये प्रति लीटर
 
 
 
 

First Published : September 29, 2022 | 8:50 AM IST