facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

Titan चालू वित्त वर्ष में Tanishq के 18 नए इंटरनेशनल स्टोर खोलेगी

Advertisement

तनिष्क ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपने इंटरनेशनल तनिष्क स्टोर की संख्या को दो से बढ़ाकर सात कर ली है। कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजार से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

Last Updated- July 09, 2023 | 4:14 PM IST
Titan to open 18 new Tanishq's international stores in current financial year

टाटा समूह की कंपनी टाइटन चालू वित्त वर्ष के दौरान अपने आभूषण ब्रांड तनिष्क (Tanishq) के 18 नए इंटरनेशनल स्टोर खोलने की तैयारी कर रही है। इनमें से ज्यादातर स्टोर खाड़ी क्षेत्र में खोले जाएंगे। इससे कंपनी के इंटरनेशनल स्टोर की संख्या 25 पर पहुंच जाएगी।

Titan विस्तार के लिए अपना रही आक्रामक रणनीति

टाइटन कंपनी लि. की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ नए क्षेत्रों में स्टोर खोलने की परिचालन जटिलताओं के बावजूद कंपनी ने खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) और अमेरिकी बाजार में तनिष्क ब्रांड के आभूषणों की उपभोक्ता मांग के मद्देनजर ‘आक्रामक तरीके’ से विस्तार की रणनीति बनाई है।

Also read: Tanishq का अमेरिकी बाजार में प्रवेश, खोला अपना पहला स्टोर

25 इंटरनेशनल स्टोर खोलने का लक्ष्य

टाइटन ने कहा, ‘कंपनी वित्त वर्ष 2023-24 के अंत तक 25 इंटरनेशनल स्टोर का लक्ष्य लेकर चल रही है।’ तनिष्क ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपने इंटरनेशनल तनिष्क स्टोर की संख्या को दो से बढ़ाकर सात कर ली है। कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजार से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और वह अपनी उपस्थिति को और आक्रामक तरीके से बढ़ाना चाहती है।’

Also read: शानदार तिमाही के बाद Titan की वृद्धि दर में मजबूती रहेगी बरकरार, खोले 11 नए ​तनिष्क स्टोर

टाइटन आई प्लस का पहला इंटरनेशनल स्टोर दुबई में खोला

रिपोर्ट में कहा गया है कि तनिष्क का लक्ष्य एनआरआई/पीआईओ बाजार में प्रमुख आभूषण ब्रांड बनने का है। आभूषणों के अलावा, टाटा समूह की कंपनी ने पिछले साल दुबई में चश्मा ब्रांड ‘टाइटन आई प्लस’ का अपना पहला इंटरनेशनल स्टोर भी खोला था। कंपनी ने और भी स्टोर खोलने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - July 9, 2023 | 4:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement