facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: बाजार खुलते ही दौड़ सकते हैं ये शेयर! IndiGo, Redington, Ashiana समेत इन कंपनियों पर रखें नजरBS Ubharta Purvanchal: बढ़ते उत्तर प्रदेश में बैंकिंग क्षेत्र के लिए हैं असीमित अवसरBS Ubharta Purvanchal: धार्मिक पर्यटन से चमकी काशी पूर्वांचल का चमकना बाकीरियल एस्टेट में लखनऊ-नोएडा को पीछे छोड़ UP का सबसे महंगा शहर बना वाराणसी, VDA ला रहा नया टाउनशिप प्लानBS Ubharta Purvanchal: हस्तशिल्प, MSME और पर्यटन से चमकेगी वाराणसी की अर्थव्यवस्थाEditorial: विक्रम-1 की ऐतिहासिक उड़ान ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में खोले निजी भागीदारी के दरवाजे भारत के बड़े शहरों की हकीकत: एक जैसे नहीं रोजगार, वेतन और महिलाओं के अवसरसुधारों में देरी यानी सुधारों से इनकार, अब रोजमर्रा का हिस्सा बनें सुधारFIFA World Cup 2026: रिकॉर्ड कमाई के बीच कौन बना सबसे बड़ा विजेता और किसे हुआ नुकसान?संसद के मानसून सत्र का पहला दिन हंगामे की भेंट चढ़ा, नीट पेपर लीक-राम मंदिर मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार हंगामा

Tanishq का अमेरिकी बाजार में प्रवेश, खोला अपना पहला स्टोर

Advertisement
Last Updated- January 20, 2023 | 11:32 AM IST
Tanishq

टाटा समूह (Tata Group) के अग्रणी आभूषण ब्रांड तनिष्क (Tanishq) ने न्यू जर्सी में अपना पहला स्टोर खोलने के साथ अब अमेरिका में भी अपना कदम रख दिया है। अमेरिकी संसद के सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज ने न्यू जर्सी के मशहूर ओक ट्री रोड पर स्थित इस स्टोर का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मेनेंडेज ने कहा कि कई आभूषण विक्रेताओं की मौजूदगी वाले ओक ट्री रोड पर तनिष्क स्टोर की शुरुआत कई मायनों में बेहद खास है। तनिष्क ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह स्टोर 18 कैरट और 22 कैरट सोने के अलावा हीरों से बने आभूषणों की भी बिक्री करेगा। इस स्टोर की शुरुआत के पहले तनिष्क की अमेरिकी बाजार में ई-कॉमर्स मंचों के जरिये मौजूदगी थी।

पिछले एक साल की ऑनलाइन मौ़जूदगी में तनिष्क को खरीदारों से अनुकूल प्रतिक्रिया मिली है। तनिष्क की अमेरिकी बाजार में भौतिक मौजूदगी कंपनी की कारोबार विस्तार रणनीति का हिस्सा है। इसके पहले कंपनी ने दुबई में भी नवंबर 2020 में अपना पहला स्टोर खोला था।

तनिष्क ब्रांड का संचालन करने वाली टाइटन कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (अंतरराष्ट्रीय कारोबार खंड) कुरुविला मार्कोस ने कहा, “इस शोरूम में हमारे नवीनतम उत्पादों को पेश किया जाएगा जो अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय की जरूरतों पर खरे उतरेंगे।”

विज्ञप्ति के मुताबिक, कंपनी की योजना उत्तर अमेरिका और पश्चिम एशिया में अपने स्टोर की संख्या अगले दो-तीन साल में बढ़ाकर 20-30 तक पहुंचाने की है।

Advertisement
First Published - January 20, 2023 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement