facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!

तीन कंपनियों को मिला ठेका

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:45 AM IST

छह शहरों में गैस वितरण नेटवर्क स्थापित करने के लिए तीन प्रमुख कंपनियों- डीएसएम इन्फ्राटेक, गेल गैस और भाग्यनगर गैस को ठेका मिला है।
ये कंपनियां पेट्रोनेट एलएनजी और पन्ना मुक्ता-ताप्ती (पीएमटी) फील्ड से प्राकृतिक गैस हासिल करने में जुटी हैं। साथ ही इन कंपनियों को रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी बेसिन से भी गैस मिलने की उम्मीद है।
पेट्रोलियम ऐंड नैचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड का कहना है कि इन कंपनियों को अगले तीन माह के अंदर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करनी होगी। गेल गैस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केजी बेसिन के गैस का उपयोग केवल ऑटोमोबाइल और घरेलू सेगमेंट में की जा सकती है। ऐसे में कंपनी अन्य विकल्पों पर ध्यान दे रही है।
जिसके तहत पेट्रोनेट एलएनजी और पीएमटी फील्ड से गैस प्राप्त करने की संभावना है। गेल गैस को मध्यप्रदेश, कोटा, मेरठ और सोनीपत में गैस आपूर्ति का ठेका मिला है। कंपनी इस परियोजना पर शुरुआती दौर में करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जो कंपनी के आंतरिक स्रोतों से जुटाया जाएगा।

Advertisement
First Published - May 6, 2009 | 11:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement