facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: 3 साल में 211% का रिटर्न देने वाली कंपनी देगी 30% का तगड़ा डिविडेंड, नोट करें तारीखइजरायली हमले में ईरानी रक्षा मंत्री की मौत! IRGC कमांडर के भी मारे जाने का दावा; ईरान ने कई देशों पर दागीं मिसाइलेंExplainer: अयातुल्ला अली खामेनेई — एक छोटे कमरे से ईरान के सबसे ताकतवर ‘सुप्रीम लीडर’ बनने की पूरी दास्तांअमेरिका-इजरायल का ईरान पर हमला: क्या आसमान छुएगी तेल की कीमत और थम जाएगी दुनिया की रफ्तार?इजरायल और अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला: जानें ‘खतरे’ को खत्म करने वाले इस ऑपरेशन की पूरी कहानीIsrael Attack Iran News: इजरायल-ईरान टकराव के बाद उड़ानों पर ब्रेक, जानें किस-किस एयरलाइंस ने किया कैंसिलशेयर बाजार में बोनस का धमाका! अगले हफ्ते इन दो कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, जानें डिटेलक्या AI छीन लेगा नौकरी? नारायण मूर्ति ने दिया चौंकाने वाला जवाबStock Split: बाजार में धमाका! मार्च के पहले हफ्ते ये 4 कंपनियां बांटेंगी अपने शेयर, चेक करें रिकॉर्ड डेटरिटायरमेंट के बाद भी कमाई जारी, ये बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याज

भारत में परिवहन के अवसर बहुत बड़े हैं, अभी तक इनका समुचित इस्तेमाल नहीं हुआ है: Uber

Advertisement

उबर इंडिया के शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘ हालांकि हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, फिर भी अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।’’

Last Updated- November 15, 2024 | 12:56 PM IST
Uber
Representative image

ऐप आधारित टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनी उबर के भारत एवं दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने कहा कि भारत मात्रा के हिसाब से सबसे बड़े बाजारों में से एक है और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने इसे एक ‘‘अत्यंत महत्वपूर्ण बाजार’’ करार दिया जो इस ‘राइड-हाइलिंग’ मंच को कई दशक तक अवसर उपलब्ध करा सकता है। हालांकि अभी तक इनका समुचित इस्तेमाल नहीं हुआ है। सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि भारत में परिवहन के कई अवसर हैं और कंपनी का मानना ​​है कि उत्पादों तथा सेवाओं की बेहतर श्रृंखला व मजबूत वृद्धि के बावजूद कंपनी ने ‘‘अभी महज शुरुआत ही की है।’’

उबर इंडिया के शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘ हालांकि हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, फिर भी अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि परिवहन की दिग्गज कंपनी बाजार में अत्याधुनिक नवाचार लाना जारी रखेगी और भारत-प्रथम नवाचारों को दुनिया के बाकी हिस्सों में भी ले जाएगी। सिंह ने कहा, ‘‘ यह एक अविश्वसनीय रूप से महत्वपूर्ण बाजार है, जो कई दशक तक अवसर मुहैया करा सकता है। ’’

उन्होंने कहा कि भारत का कारोबार कई विकास इंजनों पर आधारित है, जिनमें उबर ‘ऑटो’ और ‘मोटो’ शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि किसी भी बाजार या श्रेणी में तीव्र प्रतिस्पर्धा इस बात का संकेत है कि वह क्षेत्र अविश्वसनीय रूप से तेजी से बढ़ रहा है और नए नवाचारों को आकर्षित कर रहा है। श्रम मंत्रालय के ‘गिग’ श्रमिकों के लिए प्रस्तावित सामाजिक सुरक्षा ढांचे पर सिंह ने कहा कि उबर हमेशा से सामाजिक सुरक्षा संहिता जैसे कानून की वकालत करने में सबसे आगे रही है। ऑनलाइन मंच के लिए काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों को ‘गिग वर्कर्स’ कहा जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम पहले से ही चालकों को ई-श्रम मंच के जरिये पंजीकरण कराने को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हम सामाजिक सुरक्षा कोष के ‘कोड’ में योगदान करने के लिए तैयार हैं, जो‘गिग’ श्रमिकों का समर्थन करने के लिए आवश्यक प्रयासों को कोष मुहैया करा सकता है। हमें लगता है कि यह कई देशों के लिए एक स्वर्ण-मानक मॉडल बन सकता है।’’ उन्होंने कहा कि उबर इसका तत्काल और त्वरित क्रियान्वयन चाहता है। कंपनी पहले दिन से ही इसे अपनाने के लिए तैयार है।

Advertisement
First Published - November 15, 2024 | 12:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement