facebookmetapixel
Advertisement
निवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहक

टेक्स्टाइल निर्यातकों को मदद की दरकार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:08 AM IST

देश के कुल निर्यात में लगभग 15 फीसदी का योगदान देने वाला भारतीय कपड़ा उद्योग भी मौजूदा वैश्विक वित्तीय संकट की मार से ग्रस्त है।
लेकिन प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 8 करोड़ से अधिक लोगों की रोजी-रोटी का जरिया रहे इस उद्योग की दशा सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने कोई भरोसेमंद उपाय नहीं अपनाया है।
टेक्स्टाइल कंपनी बीएसएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अरुण चूरीवाल ने कहा, ‘डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट ने वस्त्र उद्योग पर नकारात्मक असर डाला है। भारतीय वस्त्र के लिए प्रमुख बाजार अमेरिका से कई बड़े निर्यात ऑर्डरों के रद्द हो जाने से कुल वस्त्र निर्यात में कमी आई है।’
उन्होंने कहा कि निर्यात में कमी आने के कारण पिछले 6 महीनों में पूरे देश में 30 फीसदी से अधिक कताई क्षमता में गिरावट आई है। वित्तीय संकट के कारण कई बुनाई, कपड़ा निर्माण और अन्य इकाइयां बंद होने के कगार पर पहुंच गई हैं।
उन्होंने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय संघ, जहां लगभग 70 फीसदी भारतीय कपड़ा निर्यात किया जाता है, में मौजूदा ऋण संकट ने इस क्षेत्र में मंदी को बढ़ा दिया है। इसके अलावा इस उद्योग की दुर्दशा के लिए कुछ घरेलू कारक भी जिम्मेदार हैं। रेडीमेड कपड़ों और धागे के निर्यातकों ने पिछले साल की तुलना में इस बार मांग में कोई इजाफा दर्ज नहीं किया है।

Advertisement
First Published - December 1, 2008 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement