facebookmetapixel
Advertisement
SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?IMD Weather Alert: उत्तराखंड से लेकर बिहार तक भारी बारिश का अलर्ट, लेकिन दिल्ली वालों को नसीब नहीं

कोरोना मरीजों पर पौधे से बनी दवा का परीक्षण शुरू

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 8:04 PM IST

भारत की सबसे बड़ी दवा निर्माता सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक्यूसीएच पर दूसरे चरण का चिकित्सीय परीक्षण शुरू कर दिया है। एक्यूसीएच दवा को पौधे से तैयार किया गया है जिसे मूल रूप से डेंगू के उपचार के लिए विकसित किया गया था। अब यह देखने की जरूरत होगी कि क्या यह दवा कोविड-19 का उपचार कर सकती है या नहीं। यह परीक्षण भारत में 210 केंद्रों पर किया जाएगा। यह पहली फाइटोफार्मास्युटिकल दवा (पौधे पर आधारित) भी है जिसे देश के दवा नियामक ने कोविड-19 के लिए चिकित्सीय परीक्षण के तौर पर मंजूरी प्रदान की है। कंपनी ने कहा है कि परीक्षण का परिणाम इस साल अक्टूबर तक आने की संभावना है। कंपनी ने कहा है, ‘एक्यूसीएच का मानव सुरक्षा अध्ययन पहले ही पूरा किया जा चुका है और इस दवा को फेज-2 अध्ययन के लिए सुझाई गई खुराक के तौर पर सुरक्षित पाया गया है।’
सन फार्मा के प्रबंध निदेशक दिलीप सांघवी ने कहा, ‘डीसीजीआई द्वारा चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्वीकृत यह पहली वनस्पति आधारित दवा है। आईसीजीईबी, इटली की भागीदारी में किए गए अध्ययनों में एक्यूसीएच में सार्स-कोव-2 विरोधी असर देखा गया। इन अध्ययनों ने कोविड-19 मरीजों के लिए संभावित उपचार विकल्प के तौर पर इस दवा के प्रति हमारा भरोसा बढ़ाया है।’
सन फार्मा सरकारी शोध संस्थानों के साथ मिलकर इस दवा को विकसित कर रही है। 2016 में, कंपनी ने डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी-इंटरनैशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग ऐंड बायोटेक्नोलॉजी (डीबीटी-आईसीजीईबी) और काउंसिल ऑफ साइंटिफिक ऐंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटिग्रेटिव मेडिसिन (सीएसआईआर-आईआईआईएम) के साथ इस वनस्पति-आधारित दवा पर काम शुरू किया था। अप्रैल में कंपनी ने इस दवा की उपयोगिता जांचने के लिए कोविड-19 पर चिकित्सीय परीक्षण करने के लिए डीसीजीआई को प्रस्ताव सौंपा था। जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में सचिव रेणु स्वरूप ने कहा, ‘डेंगू के खिलाफ एक सुरक्षित, प्रभावी और किफायती दवा विकसित करने की हमारी कोशिश करीब 13 साल पहले शुरू हुई थी। सहयोगी टीम ने कोविड-19 के खिलाफ इस दवा के विकास के लिए तुरंत अध्ययन शुरू कर दिया है।

Advertisement
First Published - June 6, 2020 | 12:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement