facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Vi 5G Service: मुंबई के बाद चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में 5G सर्विस शुरू, IPL मैच में मिलेगा सुपरफॉस्ट स्पीड

Advertisement

शुक्रवार को में CSK और KKR के बीच मुकाबला होने वाला है। इस बड़े मैच को देखने आने वाले हजारों दर्शकों के लिए VI ने स्टेडियम में अतिरिक्त 5G साइट्स लगाए हैं।

Last Updated- April 11, 2025 | 4:45 PM IST
VI
प्रतीकात्मक तस्वीर

Vodafone Idea 5G: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (VI) ने चेन्नई के मशहूर एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में अपनी 5G सर्विस शुरू कर दी है। कंपनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन के मौके पर यह कदम उठाया है, ताकि क्रिकेट फैंस को तेज और बेहतर इंटरनेट का अनुभव मिल सके। वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि एमए चिदंबरम स्टेडियम में 5G कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

IPL का यह सीजन 22 मार्च से शुरू हो चुका है। शुक्रवार को चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच मुकाबला होने वाला है। इस बड़े मैच को देखने आने वाले हजारों दर्शकों के लिए VI ने स्टेडियम में अतिरिक्त 5G साइट्स लगाए हैं। कंपनी ने अपनी नेटवर्क क्षमता को बढ़ाने के लिए BTS और MassiveMIMO जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया है। ये तकनीकें तेज इंटरनेट स्पीड और बिना रुकावट के कनेक्शन देने में मदद करती हैं।

क्रिकेट फैंस के लिए होगी आसानी

कंपनी का कहना है कि चेपॉक स्टेडियम में मौजूद क्रिकेट फैंस अब 5G की मदद से लाइव इंटरनेट का मजा ले सकेंगे। चाहे वह मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हो, सोशल मीडिया पर अपडेट शेयर करना हो या दोस्तों के साथ वीडियो कॉल, 5G सर्विस के साथ सब कुछ तेज और आसान होगा। कंपनी ने स्टेडियम के नेटवर्क को इस तरह तैयार किया है कि भीड़भाड़ के दौरान भी इंटरनेट की स्पीड कम न हो।

वोडाफोन आइडिया ने इस पहल के जरिए IPL सीजन का फायदा उठाने की कोशिश की है। चेपॉक जैसे बड़े स्टेडियम में 5G सर्विस शुरू करना कंपनी के लिए एक अहम कदम है, क्योंकि यह न केवल क्रिकेट फैंस को बेहतर अनुभव देगा, बल्कि Vi की तकनीकी ताकत को भी दिखाएगा। आने वाले दिनों में कंपनी अन्य शहरों और स्टेडियमों में भी अपनी 5G सेवाओं को बढ़ाने की योजना बना रही है।

गौरतलब है कि VI ने 19 मार्च को पहली बार भारत में 5G सेवा की शुरुआत की थी। कंपने ने मुंबई से इस सेवा की शुरुआत की थी। तब कंपनी ने अपने बयान में कहा था कि जल्द ही देश के अन्य जगहों पर भी 5G की शुरुआत की जाएगी। कंपनी का लक्ष्य 5G नेटवर्क के जरिए अपने ग्राहकों की संख्या में गिरावट को रोकना और भारतीय टेलीकॉम  मार्केट में अपनी स्थिति को मजबूत करना है।

Advertisement
First Published - April 11, 2025 | 4:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement