facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

यूटेलसैट वनवेब को सेटेलाइट सेवा की मंजूरी

Advertisement

इस मंजूरी का मतलब यह है कि सरकार द्वारा स्पेक्ट्रम आवंटन की अनुमति मिलते ही यूटेलसैट वनवेब वाणिज्यिक कनेक्टिविटी सेवाएं शुरू कर सकता है।

Last Updated- November 21, 2023 | 10:36 PM IST
OneWeb deploys 40 satellites after SpaceX launch

वनवेब इंडिया को भारत में यूटेलसैट वनवेब की वाणिज्यिक उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवाएं पेश करने के लिए इन-स्पेस से आज जरूरी मंजूरी मिल गई। वनवेब इंडिया यह मंजूरी हासिल करने वाला पहला संगठन है। पृथ्वी की निचली कक्षा का परिचालक यूटेलसैट वनवेब यूटेलसैट समूह का हिस्सा है।

इन-स्पेस केंद्र सरकार की एजेंसी है, जो देश में अंतरिक्ष गतिविधियों को विनियमित करने और अंतरिक्ष गतिविधियों के संचालन के लिए मंजूरी प्रदान करती है। इस मंजूरी का मतलब यह है कि सरकार द्वारा स्पेक्ट्रम आवंटन की अनुमति मिलते ही यूटेलसैट वनवेब वाणिज्यिक कनेक्टिविटी सेवाएं शुरू कर सकता है।

यूटेलसैट ग्रुप के निदेशक मंडल के उपाध्यक्ष (को-चेयर) और भारती समूह के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा ‘हम भारत में यूटेलसैट वनवेब की वाणिज्यिक उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवाएं पेश करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष नियामक की हरी झंडी देखकर प्रसन्न हैं।’

‘यह सभी के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रदान करने की भारत की महत्वाकांक्षा को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा और माननीय प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण को सक्षम करेगा। यूटेलसैट वनवेब वाणिज्यिक सेवाएं पेश करने के लिए अंतिम स्पेक्ट्रम अधिकार हासिल होते ही तैनाती के लिए तैयार है।’

अहमदाबाद स्थित भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) ने बयान में कहा कि संचार सेवाएं देने के लिए भारत में अपनी क्षमता का प्रावधान करने के लिए यूटेलसैट वनवेब समूह को अधिकृत किया गया है।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement