कंपनियां

TCS: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने पहली तिमाही में 5,000 से ज्यादा नए कर्मचारियों की भर्ती की

कंपनी के चीफ HR मिलिंद लक्कड़ ने वित्त वर्ष 25 के लिए कैंपस से 40,000 नए ग्रेजुएट को हायर करने का टार्गेट रखा है।

Published by
शिवानी शिंदे   
Last Updated- July 11, 2024 | 6:55 PM IST

भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने हाल ही में 5,452 नए कर्मचारियों को काम पर रखा है। यह भर्ती लगातार तीन तिमाही में कर्मचारियों की संख्या कम करने के बाद की गई है। वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के अंत में, TCS के कुल कर्मचारियों की संख्या 606,998 थी।

TCS एक्सेंचर के बाद भर्ती की घोषणा करने वाली दूसरी कंपनी बन गई है। वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के अंत में, इस अमेरिकी कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 7,882 बढ़कर 750,200 हो गई। हालांकि, TCS में कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने की दर भी 13 प्रतिशत से बढ़कर 14 प्रतिशत हो गई है।

वित्त वर्ष 2023-24 में TCS के कुल कर्मचारियों की संख्या में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 13,249 की कमी आई थी। कंपनी के चीफ HR मिलिंद लक्कड़ ने वित्त वर्ष 25 के लिए कैंपस से 40,000 नए ग्रेजुएट को हायर करने का टार्गेट रखा है। यह देखना अभी बाकी है कि क्या कंपनी इस वित्त वर्ष के लिए अपने टार्गेट को और बढ़ाएगी।

पहली तिमाही में कर्मचारियों का कंपनी छोड़ने की दर घटकर 12.1 प्रतिशत हो गई, जो पिछली तिमाही में 12.5 प्रतिशत थी।

First Published : July 11, 2024 | 6:55 PM IST