facebookmetapixel
Advertisement
Foxconn ने भारतीय इकाई में बढ़ाई हिस्सेदारी, कंपनी ने खरीदे ₹35 करोड़ से ज्यादा के शेयरस्टैनफोर्ड ड्रॉपआउट्स ने किया कमाल! Zepto के ऑटोमेटेड वेयरहाउस कैसे बदल रहे हैं क्विक-कॉमर्स का भविष्यरफ्तार में ऑटो सेक्टर: मई में वाणिज्यिक वाहनों की थोक बिक्री 13.5% बढ़ी, GST कटौती का दिख रहा असरनकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का शक! सरकार ने बंद कराईं जैक्सन लैबोरेटरीज की दो राज्यों में विनिर्माण इकाइयांजाइडस ने सनशाइन के साथ मिलाया हाथ, श्रीलंका में लगेगा $2 करोड़ का दवा प्लांट; आयात पर घटेगी निर्भरताशेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबाव

डीटीएच कंपनियों पर कसेगा कर का शिकंजा

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:40 PM IST

स्थानीय केबल ऑपरेटर से किनारा करते टीवी दर्शकों और डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) कंपनियों- टाटा स्काई और डिश टीवी के बढ़ते बाजार को देख उत्तर प्रदेश सरकार ने राजस्व बढ़ाने के लिए नयी कवायद शुरू की है।


जल्द ही टाटा स्काई और डिश टीवी प्रदेश भर में जारी किए गए अपने सभी कनेक्शनों पर मनोरंजन कर अदा करेंगी।उप्र मनोरंजन कर अधिनयम 1989 की धारा 2(जी) में संशोधन करते हुए सरकार टाटा स्काई और डिश टीवी जैसे ऑपरेटरों के लिए एक अलग कानून बनाने जा रही है।


हालांकि मनोरंजन कर से संबधित मुकदमा टाटा स्काई और डिश टीवी की ओर से हाइकोर्ट में लंबित है और दोनों कंपनियां केवल लखनऊ शहर में मनोरंजन कर की अदायगी कर रही हैं। यह अदायगी भी दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से केवल 10000 कनेक्शन के लिए कर रही हैं, जबकि विभाग का मानना है कि वास्ताविक कनेक्शन की संख्या इससे कहीं ज्यादा है।


मनोरंजन कर विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में टाटा स्काई के करीब 1.25 लाख और डिश टीवी के करीब 1.75 लाख कनेक्शन हैं। विभाग का कहना है कि हर महीने इन दोनों कंपनियों के खाते में कम से कम 10000 कनेक्शन जुड़ते हैं। 


उत्तर प्रदेश के मनोरंजन कर आयुक्त रामेंद्र त्रिपाठी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि विभाग को टाटा स्काई और डिश टीवी की ओर से केवल लखनऊ शहर में 30 रुपये प्रति कनेक्शन का भुगतान किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि विभाग की पहली कोशिश इन कंपनियों को कानून के दायरे में लाने की है। इसलिए एक्ट में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा गया है। स्थानीय केबिल ऑपरेटरों के भरोसे रहने वाले ग्ाहकों की तादाद घट रही है और डीटीएच सेवा आगे बढ़ रहा है।

Advertisement
First Published - April 19, 2008 | 12:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement