facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Air India को अव्वल दर्जे की एयरलाइन बनाने के लिए प्रतिबद्ध: Tata Sons चेयरमैन एन चंद्रशेखरन

Advertisement

चंद्रशेखरन चेन्नई में एनआईटी त्रिची के एक कार्यक्रम में टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवि विश्वनाथन के साथ चर्चा के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

Last Updated- January 04, 2025 | 8:17 PM IST
Tata Sons Chairman N Chandrasekaran

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शनिवार को कहा कि उनकी कंपनी एयर इंडिया (Air India) को वैश्विक स्तर पर असाधारण सेवा और प्रदर्शन के साथ अव्वल दर्जे की एयरलाइन बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। टाटा समूह ने 2022 में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था।

चंद्रशेखरन चेन्नई में एनआईटी त्रिची के एक कार्यक्रम में टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवि विश्वनाथन के साथ चर्चा के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उनसे पूछा गया था कि 2022 में टाटा समूह के अधिग्रहण के बाद लोग एयर इंडिया से क्या उम्मीद कर सकते हैं।

चंद्रशेखरन ने कहा, ”मेरी प्रतिबद्धता एयर इंडिया को दुनिया की शीर्ष श्रेणी की एयरलाइन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की है। ऐसा हार्डवेयर, उड़ान अनुभव, ग्राहक अनुभव, तकनीक और हर लिहाज से होगा।” हल्के-फुल्के अंदाज में उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद दर्शकों से अपील की कि वे विमान विनिर्माता बोइंग और एयरबस से आग्रह करें कि वे एयर इंडिया के ऑर्डर के अनुसार विमान की आपूर्ति जल्द करें।

Also read: किर्लोस्कर समूह का बड़ा कदम, SEBI के पत्र के खिलाफ सैट में अपील दायर

एयर इंडिया समूह ने कुल 470 विमानों का ऑर्डर दिया है – 250 एयरबस को और 220 बोइंग को। सेमीकंडक्टर उद्योग पर विश्वनाथन के एक सवाल का जवाब देते हुए, चंद्रशेखरन ने कहा कि इसमें बहुत बड़ा अवसर है और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में टाटा संस का निवेश लगभग 18 अरब अमेरिकी डॉलर का है।

उन्होंने कहा, ”हमारा सेमीकंडक्टर फैब 2026 में चालू हो जाना चाहिए। इसलिए, चाहे वह ऊर्जा क्षेत्र हो या सेमीकंडक्टर क्षेत्र, हमने नेतृत्व किया है और एक शुरुआत की है। हमें सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक संपूर्ण पारिस्थितिकी तंत्र बनाना है।”

Advertisement
First Published - January 4, 2025 | 8:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement