facebookmetapixel
Advertisement
कैबिनेट ने ₹9450 करोड़ के 4 रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 8 जिलों को मिलेगा फायदाबाजार में तेजी फिर भी निवेशक खेल रहे सेफ दांव, मनी मार्केट फंड्स में लगाएं ₹1.4 लाख करोड़26-45 साल वालों ने किए सबसे ज्यादा हेल्थ क्लेम, 56% दावों के पीछे कौन-कौन सी बीमारियां?पश्चिम एशिया संकट से लागत बढ़ी लेकिन नहीं घटा घरों का क्रेज, 6 शहरों में 3.55 लाख यूनिट बिक्री की उम्मीदSEBI बदलेगा SME लिस्टिंग फ्रेमवर्क, AI-ML के इस्तेमाल पर बढ़ाएगा जवाबदेहीतमिलनाडु सीएम विजय का ऐलान: सभी 234 विधायकों को गाड़ी और ₹1 लाख मासिक भत्ता; जनता के लिए भी कई बड़े ऐलानगाजा कैपिटल IPO में पैसा लगाएं या नहीं? GMP ₹25, एनालिस्ट्स की राय और निवेश से जुड़ी जरूरी बातें जानेंUPI ट्रांजैक्शन हुआ फेल और अकाउंट से कट गए पैसे? ऐसे में क्या करें यूजरपैसा रखिए तैयार! 24 अगस्त से खुल जा रहा है इंदौर की फार्मा कंपनी का IPO, ₹1757 करोड़ जुटाने का है प्लानAxis Bank Credit Card: 28 अगस्त से बदलेंगे नियम, विदेश में पेमेंट और टोल से लेकर लेट फीस तक पर पड़ेगा सीधा असर

टाटा कैपिटल फाइनैं​​शियल जुटाएगी 7,000 करोड़ रुपये

Advertisement
Last Updated- May 28, 2023 | 8:20 PM IST
Tata Sons IPO a moral and social imperative, says Shapoorji Pallonji group

टाटा कैपिटल फाइनैं​​शियल सर्विसेज (TCFSL) ने वित्त वर्ष 2024 में टीसीएफएसएल और टाटा क्लीनटेक कैपिटल का विलय करने के प्रयासों के बीच वृद्धि की राह मजबूत बनाने के लिए बॉन्डों से 7,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनाई है।

टीसीएफएसएल मुख्य तौर पर रिटेल, एसएमई और कॉरपोरेट वित्त पोषण से जुड़ी हुई है और उसने मार्च 2023 के अंत में 78,499 करोड़ रुपये परिसंप​त्तियां दर्ज कीं, जो एक साल पहले के आधार पर 32.03 प्रतिशत की तेजी है।

कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात मार्च 2023 के अंत में टियर-1 स्तर 13 प्रतिशत के साथ 17.3 प्रतिशत था। उसकी पैतृक टीसीएल ने वित्त वर्ष 2023 की दूसरी छमाही के दौरान टीसीएफएसएल में इ​क्विटी शेयरों के तौर पर 1,150 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

डेट बाजार के सूत्रों ने कहा कि फंडों द्वारा एक या ज्यादा बार में गैर-परिवर्तनीय बॉन्डों (एनसीडी) के जरिये पूंजी जुटाए जाने की संभावना है। इसके अलावा, कंपनी ने तीन वर्षीय परिपक्वता से जुड़े बॉन्डों को पुन: जारी करने की भी योजना बनाई है। 800 करोड़ रुपये का ग्रीन शोर विकल्प के साथ मुख्य निर्गम 200 करोड़ रुपये का है।

क्रिसिल रेटिंग्स ने 7,000 करोड़ रुपये के प्रस्तावित एनसीडी के लिए ‘एएए/स्टैबल’ रेटिंग दी है। रेटिंग को पैतृक और सहायक इकाइयों टीसीएफएसएल, टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनैंस, टाटा क्लीनटेक कैपिटल लिमिटेड (टीसीसीएल), टाटा सिक्योरिटीज और टाटा कैपिटल पीटीई लिमिटेड-सिंगापुर के समेकित आधार पर तय किया गया है।

उधारी के लिए टीसीएल समूह की कई ऋणदाताओं तक पहुंच है और उसका फंडिंग पोर्टफोलियो एनसीडी, बैंक उधारी, तथा अल्पाव​धि डेट के मिश्रण के साथ संतुलित है।

Advertisement
First Published - May 28, 2023 | 8:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement