facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!

स्वराज इंजन का मुनाफा बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:50 AM IST

स्वराज इंजन को मार्च 09 में समाप्त चौथी तिमाही में 5.7 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ है, जो पिछले साल की इसी अवधि से 33 फीसदी ज्यादा है।
कंपनी ने बंबई स्टाक एक्सचेंज को उक्त जानकारी दी। पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी को 4.3 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ हुआ था। समाप्त तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 49.9 करोड़ रुपये हो गई जो इससे पहले साल की समान अवधि में 36 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के निदेशक मंडल ने अपने शेयरधारकों को 10 रुपये प्रति शेयर पर पांच रुपए का लाभांश देने का निर्णय किया है।
एक्सल की आय 59 फीसदी गिरी
नैस्डेक में सूचीबद्ध बीपीओ कंपनी एक्सल सर्विस की शुद्ध आय मार्च में खत्म तिमाही में 59 फीसदी गिरी है। बीती तिमाही में कंपनी की शुद्ध आय करीब 13.7 करोड़ रुपये रही, जो साल भर पहले की आलोच्य तिमाही में करीब 33.3 करोड़ रुपये थी।
राजस्व की बात करें तो कंपनी की इस पहली तिमाही में इसमें 7.6 फीसदी की कमी हुई और यह घटकर 200 करोड़ रुपये रह गया। साल भर पहले की समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का राजस्व 217.5 करोड़ रुपये था।
एक्सल के अध्यक्ष और सीईओ रोहित कपूर ने बताया कि बीती तिमाही में अनुमान के मुताबिक ही हमारा टांसफॉर्मेशन कारोबार प्रभावित हुआ। कंपनी की ट्रांसफॉर्मेशन सेवा का राजस्व साल भर पहले की समान अवधि के 46.5 करोड़ रुपये से घटकर 37 करोड़ रुपये तक सिमट गया।
आलोच्य तिमाही में कंपनी को 6.3 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा का नुकसान हुआ। कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2009 के लिए अपना राजस्व पूर्वानुमान 830 से 860 करोड़ रुपये के बीच बरकरार रखा है।
एलकेपी फिनांस का शुध्द मुनाफा बढ़ा
पूंजी बाजार खंड एवं थोक ण बाजार की कंपनी एलकेपी फिनांस लिमिटेड का कुल शुध्द मुनाफा मार्च 2009 को समाप्त वित्त वर्ष में 67.61 फीसदी बढ़कर 78.91 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी ने बीएसई को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष में उसका शुध्द मुनाफा 46.96 करोड़ रुपए था।

Advertisement
First Published - May 7, 2009 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement