facebookmetapixel
Advertisement
भारत को AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाना होगा; टैक्स-छूट की घोषणा बड़ा अवसर: Nvidia‘वैश्विक AI खाई को पाटने की तुरंत जरूरत’: एआई समिट में माइक्रोसॉफ्ट प्रेसिडेंटBaroda BNP Paribas के ELSS फंड का कमाल, ₹10,000 की मंथली SIP से 20 साल में ₹1 करोड़; साथ में मिला टैक्स बेनेफिटदेश की आ​र्थिक सेहत के लिए सोने-चांदी का आयात बना चुनौती! ट्रेड डील से राहत की उम्मीदGovt Scheme: सड़क हादसे के बाद नहीं लगेगा एक भी रुपया! इस सरकारी योजना में मिलेगा 1.5 लाख तक फ्री इलाजStocks To Buy: रोड और इंफ्रा से जुड़े शेयरों में बन सकता है अच्छा मुनाफा, एक्सिस ने ₹275 से ₹1450 तक के दिए टारगेटAadhaar Update: बस एक ‘Hi’ भेजें और मोबाइल पर पाएं आधार कार्ड; जानें डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीकाAI Impact Summit 2026: लेफ्टिनेंट जनरल विपुल सिंघल का बड़ा बयान- AI सिर्फ सलाह दे सकता है, आदेश नहीं₹140 तक जाएगा 100 रु का इंफ्रा स्टॉक! ब्रोकरेज ने कहा- Q3 ने दिखाया बड़ा बदलावIndia AI Impact Summit में बोले आईटी मंत्री, एआई से बढ़ेगी एंटरप्राइज प्रोडक्टिविटी

FY 25 में SUV की हिस्सेदारी 62 प्रतिशत रहने की उम्मीद : CRISIL

Advertisement

SUV की मांग में वृद्धि के कारण साल 2024-25 के दौरान यात्री वाहनों की बिक्री में पांच से सात प्रतिशत इजाफा होने की उम्मीद है।

Last Updated- February 26, 2024 | 10:46 PM IST
SIAM

बढ़ती मांग की वजह से देश में कुल यात्री वाहनों की बिक्री में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) की हिस्सेदारी साल 2022-23 के 51 प्रतिशत से बढ़कर 2024-25 में 62 प्रतिशत होने की उम्मीद है। सोमवार को क्रिसिल रेटिंग की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एसयूवी की मांग में वृद्धि के कारण साल 2024-25 के दौरान यात्री वाहनों की बिक्री में पांच से सात प्रतिशत इजाफा होने की उम्मीद है। साल 2023-24 में यात्री वाहनों की बिक्री वृद्धि करीब छह से आठ प्रतिशत होने की उम्मीद है।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) के आंकड़ों के अनुसार घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री साल 2022-23 में बढ़कर 38.9 लाख वाहन हो गई जिसमें पिछले साल की तुलना में 26.73 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। क्रिसिल ने कहा कि साल 2023-24 में यात्री वाहनों की बिक्री वृद्धि करीब छह से आठ प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यात्री वाहनों की कुल बिक्री में एसयूवी की हिस्सेदारी साल 2022-23 की 51 प्रतिशत से बढ़कर साल 2024-25 में 62 प्रतिशत होने की उम्मीद है। क्रिसिल ने कहा कि अधिक मार्जिन का लाभ उठाने वाली एसयूवी श्रेणी की अच्छी वॉल्यूम वृद्धि अगले वित्त वर्ष (2024-25) के दौरान परिचालन मार्जिन में 11.5 से 12.5 प्रतिशत तक का सुधार करेगी।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement