facebookmetapixel
Advertisement
खेती में हर साल हो सकती है ₹40000 करोड़ तक की बचत, बीएस मंथन में कृषि विशेषज्ञों ने बताए समाधान₹11 प्रति यूनिट से ₹2.50 पर आई सौर बिजली, प्रह्लाद जोशी बोले- सस्ती ऊर्जा से घटेगी उद्योगों की लागतBS Manthan 2026: क्या भारत बनेगा दुनिया की फूड फैक्ट्री? एक्सपर्ट्स ने बताया इसके लिए क्या करना होगाBS Manthan में बोलीं सीतारमण: AI समिट का विरोध कर कांग्रेस ने की ‘इमरजेंसी’ जैसी गलती, होना चाहिए पछतावारिन्यूएबल एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, BS Manthan में मंत्री जोशी ने रखा विजन 2030बजट का पैसा क्यों नहीं खर्च हो रहा? राज्यों की राजनीति पर वित्त मंत्री का बड़ा सवालBS Manthan 2026: चीन से निवेश आएगा, लेकिन इस शर्त पर- FM सीतारमण ने किया साफअमेरिका में अवैध प्रवासियों पर बड़ा वार, IRS डेटा से तेज होंगे डिपोर्टेशनBS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौर

10 लाख इकाई वाले नए प्लांट के लिए स्थान को अंतिम रूप देने में थोड़ी देरी: Maruti Suzuki Chairman

Advertisement

Bhargav ने कहा कि इस तरह की कारों की मांग में एक अस्थायी झटके से कंपनी की रणनीति नहीं बदलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो वर्षों में छोटी कारों की मांग फिर से बढ़ जाएगी।

Last Updated- August 27, 2024 | 2:07 PM IST
bhargava
Maruti Suzuki India Chairman R C Bhargava

मारुति सुजुकी इंडिया को 10 लाख इकाई की वार्षिक क्षमता वाले नए संयंत्र की स्थापना के लिए स्थान को अंतिम रूप देने में थोड़ी देरी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खरखौदा में आगामी संयंत्र 2025-26 तक उत्पादन शुरू करने के लिए तैयार है।

कंपनी की वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों को संबोधित करते हुए भार्गव ने मारुति सुजुकी के इस भरोसे को भी दोहराया कि भारत की आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों में कम लागत वाली और छोटी कारें जरूरी हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह की कारों की मांग में एक अस्थायी झटके से कंपनी की रणनीति नहीं बदलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो वर्षों में छोटी कारों की मांग फिर से बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें: सरकार और नीतियों की निरंतरता से उद्योग को उच्च वृद्धि का भरोसा: Maruti Suzuki chief

भार्गव ने कहा, ”उत्पादन विस्तार का हमारा कार्यक्रम तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रहा है। खरखौदा संयंत्र में विनिर्मित कारों से वित्त वर्ष 2025-26 में हमारी बिक्री में इजाफा होगा। दस लाख इकाई वाले संयंत्र के लिए स्थान को अंतिम रूप देने में थोड़ी देरी हुई है। हम इस मामले में जल्द निर्णय लेने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं।”

इस साल जनवरी में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष तोशीहिरो सुजुकी ने कहा था कि कंपनी की भारतीय शाखा मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) गुजरात में अपना दूसरा विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए 35,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, जिसकी स्थापित उत्पादन क्षमता 10 लाख इकाई प्रति वर्ष होगी।

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 2:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement