facebookmetapixel
Advertisement
AI एक्सपो में दिखी भारत की तकनीकी ताकत, पीएम बोले भविष्य यहीं से तय होगाInfosys ने एआई कंपनी Anthropic से मिलाया हाथ, शेयर 3% उछला; डील से क्या फायदा होगा?AI Impact Summit 2026, Day 2: नीति और टेक्नोलॉजी पर चर्चा, जानें आज क्या कुछ होगा खासग्लोबल साउथ को अपने डाटा से खुद के AI मॉडल बनाने चाहिए: अमिताभ कांतClean Max Enviro IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹3100 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड हुआ फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सAadhaar Card New Design: सिर्फ फोटो और QR कोड के साथ आएगा नया आधार? जानें पूरा अपडेटक्या बदल जाएगी ‘इंडस्ट्री’ की कानूनी परिभाषा? सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच करेगी समीक्षाGold-Silver Price Today: सोने में 1,000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी लुढ़की; खरीदारी से पहले आज के रेटDefence stock: रॉकेट बना डिफेंस कंपनी का शेयर, 7% तक आई तेजी; रक्षा मंत्रालय से मिला ₹5,000 करोड़ का ऑर्डरNRI का भारत पर भरोसा बढ़ा, हेल्थ इंश्योरेंस खरीद में 126% की रिकॉर्ड छलांग

SIDBI ने ईटीओ मोटर्स को 300 इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनो के लिए 12.45 करोड़ रुपये दिए

Advertisement

इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की कंपनी ईटीओ मोटर्स को वित्तीय सहायता सिडबी के मिशन 50,000-ईवी4इको के तहत दी गयी है।

Last Updated- December 23, 2023 | 3:58 PM IST
SIDBI
Representative Image

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के लिए ईटीओ मोटर्स को 12.45 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इस वित्तीय सहायता से कंपनी यात्रियों को अंतिम छोर तक सुविधा प्रदान करने के मकसद से दिल्ली और हैदराबाद में 300 इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों का परिचालन करेगी।

ईटीओ मोटर्स ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि कंपनी वित्तीय सहायता के तहत हैदराबाद और दिल्ली में 300 इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के परिचालन को बढ़ावा देने के लिए ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचा भी स्थापित करेगी। इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र की कंपनी ईटीओ मोटर्स को वित्तीय सहायता सिडबी के मिशन 50,000-ईवी4इको के तहत दी गयी है।

इसका उद्देश्य देश में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) परिवेश को मजबूत करना है। साथ ही इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए किफायती वित्तपोषण तक पहुंच प्रदान करना और बैटरी अदला-बदली सहित चार्जिंग बुनियादी ढांचे का विकास करना है। इस वित्तपोषण से ईटीओ मोटर्स दिल्ली और हैदराबाद में अगले तीन महीनों में 300 इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों का परिचालन करेगी।

कंपनी इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों को को बढ़ावा देने के लिए दोनों शहरों में 180 चार्जिंग केंद्र भी स्थापित करेगी। ईटीओ मोटर्स के निदेशक डॉ. कार्तिक एस पूनावाला ने कहा, “हम सिडबी द्वारा अपनी 50,000-ईवी4इको योजना के तहत चुने जाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। यह इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में हमारे काम का एक प्रमाण है। हम देश के ईवी मिशन 2030 को पूरा करने में मदद करने के लिए आगे बढ़ रहे हैं।”

इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों का विनिर्माण तेलंगाना के जडचेरला में ईटीओ मोटर्स की अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई में किया जाएगा।

Advertisement
First Published - December 23, 2023 | 3:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement