facebookmetapixel
Advertisement
1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनीE20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADA

शॉपर्स स्टॉप खोलेगी 12 नए स्टोर…

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:45 AM IST

डिपार्टमेंटल स्टोर शॉपर स्टॉप अगले तीन साल में 650,000 वर्ग फीट में 12 नए स्टोर खोलने की योजना बना रही है।
कंपनी के एक बडे अधिकारी के मुताबिक, मॉल के किराय में आई कमी, सर्विस टैक्स में आए बदलाव और बाजार में आई तेजी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
कंपनी मौजूदा तिमाही में बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे शहरों में 55,000 वर्ग फीट के चार स्टोर खोलने की योजना बना रही है और अगली दो तिमाहियों में 4-4 स्टोर खोलने की योजना है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में शहरों में मॉल का किराया बहुत ज्यादा हो गया था, लेकिन किराए में अब 35 से 40 फीसदी की कमी आई है। कंपनी आने वाले खर्च के लिए रकम आंतरिक स्रोतों कर्ज और इक्विटी के जरिए जुटाएगी।
शॉपर स्टॉप के मुख्य कार्याधिकारी गोविंद श्रीखंड ने कहा  कि प्रॉपर्टी के दाम अभी बहुत लाभकारी दर पर उपलब्ध हैं, जो आगे बढ़ने के लिए सही है। गौरतलब है कि अपने स्टोर नेटवर्थ बढ़ाने के लिए रिटेलरों ने उन स्टोरों और उद्यमों को बंद को करना शुरू कर दिया है जिससे लाभ की उम्मीद नहीं है।
हाल ही में शॉपर स्टॉप ने ब्रिटेन की कंपनी यूके होम रिटेल ग्रुप के साथ अपनी हाईपरसिटी आरगोस ब्रैंड की कैटलॉग रिटेलिंग को बंद करने की घोषणा की है। कैटलॉग रिटेलिंग के तहत आर्डर देने पर समान बनाया जाता है।
शॉपर स्टॉप ने यह घोषणा कि है कि उनके कैफे ब्राइयो कॉफी आउटलेट की जगह अब कैफे कॉफी डे लेगी, इसके साथ ही इसने फूड बाजार से भी अपने को अलग कर लिया है। शॉपर स्टॉप के प्रबंध निदेशक बी. एस. नागेस का कहना है कि हमने अपने उन उद्यमों को बंद करने का सोचा है, जिसमें कुछ समय लग सकता है।
गौरतलब है कि मार्च के महीने में कंपनी ने मुंबई, चेन्न्ई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर किताबों की दुकान ‘क्रासवर्ड’ को बंद कर दिया था। कंपनी ने मुबंई एयरपोर्ट पर स्थित रिटेल की दुकान ‘स्टॉप ऐंड गो’ को भी बंद कर दिया है।
ज्यादातर रिटेलरो जैसे आदित्य बिड़ला रिटेल, रिलायंस रिटेल, आदित्य बिरला नूवो ने लाभ में बने रहने कि लिए कम कमाई वाले अपने स्टोर बंद करने शुरू कर दिए हैं। आदित्य बिड़ला रिटेल ने अब तक 75 स्टोर बंद कर दिए हैं और रिलायंस रिटेल ने 45 ऐसे स्टोरों को बंद कर दिया है, जिनसे लाभ नहीं मिल रहा था। 
श्रीखंड ने यह भी कहा कि पिछला साल रिटेलरों के लिए बहुत मुश्किल भरा रहा और ऐसा ही कुछ पहली तिमाही में भी देखा जा सकता है।

Advertisement
First Published - May 5, 2009 | 9:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement