facebookmetapixel
Advertisement
PNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयरDividend Stocks: अगले हफ्ते एबॉट-हॉकिन्स समेत 75 से अधिक कंपनियां बांटेंगी बंपर मुनाफा, देखें पूरी लिस्टभारत में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग; पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता: प्रल्हाद जोशीधोखाधड़ी पर लगाम और फटाफट क्लेम: AI और मशीन लर्निंग इंश्योरेंस सेक्टर में क्या बदलाव ला रही है?

शिवनंदन टाटा डिजिटल के सीईओ व एमडी नियुक्त

Advertisement

जियो मोबाइल डिजिटल सर्विसेज के अध्यक्ष रहे शिवनंदन 1 सितंबर, से यह पद संभालेंगे

Last Updated- August 25, 2025 | 10:26 PM IST
Tata Group

टाटा संस की ई-कॉमर्स कंपनी टाटा डिजिटल ने साजित शिवनंदन को कंपनी का मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है। जियो मोबाइल डिजिटल सर्विसेज के अध्यक्ष रहे शिवनंदन 1 सितंबर, से यह पद संभालेंगे। कर्मचारियों को आंतरिक ईमेल के जरिये यह जानकारी दी गई। इस साल मई में नवीन ताहिलयानी के पद से हटने के बाद उनकी नियुक्ति हुई है।

टाटा डिजिटल में शिवनंदन का काम बेहद मुश्किल है। उन्हें कंपनी को एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ-साथ क्विक कॉमर्स कंपनियों जेप्टो, ब्लिंकइट और इंस्टामार्ट से बेहतर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना होगा। इससे भी अहम बात यह है कि उन्हें कंपनी में मनोबल बढ़ाना होगा, जिसमें ताहिलयानी के जाने के बाद से कोई नेतृत्व नहीं है।

इस खालीपन को दूर करने के लिए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने छह वरिष्ठ अधिकारियों वाली प्रबंधन परिषद का गठन किया था, जो साप्ताहिक आधार पर निदेशक मंडल को रिपोर्ट देती है।  चंद्रशेखरन ने टाटा डिजिटल के कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा, ‘निदेशक मंडल के सुझावों और मार्गदर्शन के साथ प्रबंधन परिषद नए सीईओ की नियुक्ति तक टाटा डिजिटल का संचालन करेगी।’ इस प्रबंधन परिषद में मुख्य वित्तीय अधिकारी हरदीप गुरु, मुख्य कारोबार अधिकारी (वित्तीय सेवाएं) गौरव हजराती, मुख्य रणनीति अधिकारी सत्यम मेहरा, मुख्य कारोबार अधिकारी शेषाद्रि नरसिम्हन, मुख्य विपणन अधिकारी अभिमन्यु लाल और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी विनय वैद्य शामिल हैं।

जियो में शामिल होने से पहले शिवनंदन डिज्नी प्लस हॉटस्टार में मुख्य कार्य अधिकारी थे। उन्होंने एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए गूगल पे और नेक्स्ट बिलियन यूजर पहल के प्रबंध निदेशक और कारोबार प्रमुख के रूप में भी काम किया है। उन्हें प्रौद्योगिकी, मीडिया, दूरसंचार, भुगतान और परामर्श के क्षेत्र में भारत और एशिया प्रशांत क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement