facebookmetapixel
Advertisement
इंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनी

‘जल्द खत्म हो जाएगा संरक्षणवाद का शिगूफा’

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:50 AM IST

बेंगलुरु की बजाए बफेलो (न्यूयॉर्क) का बयान देकर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारत में नई बहस छेड़ दी है।
नैसकॉम के प्रेसीडेंट सोम मित्तल और चेयरमैन प्रमोद भसीन से इस मसले पर बिभु रंजन मिश्र  ने विस्तार से बात की। प्रस्तुत है बातचीत के चुनिंदा अंश:
अमेरिकी नीति नियंताओं के लिए बेंगलुरु निशाना बनता हुआ नजर आ रहा है…..
भसीन- मेरी राय में ओबामा का भूगोल बिगड़ गया है। यह शंघाई होना चाहिए, न कि बेंगलुरु।
मित्तल-  ओबामा के भाषण में बेंगलुरु और बफेलो का जिक्र किया गया था। मेरा मानना है कि उनके कहने का मतलब अमेरिका में ज्यादा रोजगार पैदा करने से है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे शहर का नाम इसमें शामिल किया गया है।
तो क्या अमेरिकी संरक्षणवाद फिर लौट गया है?
मित्तल- जो हो रहा है, उससे पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है। अमेरिका और यूरोपीय देशों में काफी नौकरियां गई है। वहां विनिर्माण, कंस्ट्रक्शन और रिटेल जैसे क्षेत्रों में नौकरियां गई है। लेकिन इस तरह की जब घटना होती है, तो कई तरह के संरक्षणवाद सामने आते हैं। हमने देखा कि जी-20 ने भी संरक्षणवाद के आगमन के संकेत दिए है, क्योंकि यह शब्द अब वैश्विक हो गया है।
निश्चित तौर पर यह खबर भारतीय आईटी उद्योग के लिए अच्छी नहीं है?
मित्तल- संरक्षणवाद पर शिगूफा ज्यादा हो रहा है, लेकिन अंत में सब कुछ खत्म हो जाएगा।
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के नए कर प्रस्ताव पर नैसकॉम की क्या राय है?
मित्तल- मेरी राय में यह भारत का मुद्दा नहीं है। इसमें अमेरिकी सहयोगी कंपनी के कर संरचना की बात की गई है।
भसीन- ओबामा के प्रस्ताव में दो बातें शामिल हैं। पहला कर चोरी को बचाना है। यह उन लोगों के लिए जो अपनी आय छुपाते हैं और इसकी घोषणा नहीं करते हैं। दूसरा, यह प्रस्ताव उन कंपनियों के लिए है जो विदेशी परिचालन में लाभ तो कमाते हैं, लेकिन उसका कोई हिस्सा अमेरिकी सरकार को नहीं देते हैं। कोई भी सरकार वैसा ही करती, जो ओबामा ने किया है।

Advertisement
First Published - May 7, 2009 | 12:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement