facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

शर्मा के नाम को मिल गई मंजूरी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:44 AM IST

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अपने नए अध्यक्ष के लिए टीडीसैट के मौजूदा सदस्य जे. एस. शर्मा के नाम को मंजूरी दे दी है।
सूत्रों के मुताबिक, सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अगले कुछ दिनों में ट्राई अध्यक्ष के रूप में उनके नाम की घोषणा कर दी जाएगी। घोषणा होने के बाद शर्मा इस साल 22 मार्च को सेवानिवृत हुए नृपेन्द्र मिश्रा की जगह ले लेंगे।
मजेदार बात है कि अध्यक्ष के चुनाव के लिए बनाई गई समिति द्वारा 26 आवेदनों में से चुने गए 13 नामों में शर्मा का नाम नहीं था। शर्मा के पदभार संभालते ही अंतरिम अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे ए. के. साहनी पदमुक्त हो जाएंगे।
अभी लागू आदर्श आचार संहिता के चलते समिति की सिफारिश को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति, जिसमें संचार मंत्री ए. राजा और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शामिल हैं, की सहमति ली जानी थी। चुनाव आयोग से भी इसकी मंजूरी लेनी होगी। दूरसंचार के क्षेत्र में शर्मा का काफी लंबा अनुभव है। वह दूरसंचार सचिव रह चुके हैं।
जून 2005 से जुलाई 2006 तक वह दूरसंचार आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके बाद वह जुलाई 2006 से जुलाई 2008 तक उर्वरक विभाग के सचिव रहे। उन्होंने रक्षा मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय में भी काम किया है।

Advertisement
First Published - May 7, 2009 | 10:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement