facebookmetapixel
Advertisement
MSCI India Rejig: Adani Energy, Groww और Lenskart की बड़ी एंट्री, इन 19 शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गयाटाटा ग्रुप शेयर टूटे, ₹44000 करोड़ स्वाहा, TCS को सबसे ज्यादा नुकसानकमजोर बाजार में PSU डिफेंस स्टॉक खरीदने का मौका, ब्रोकरेज भी बुलिश, दिया 20% अपसाइड का टारगेटकच्चा तेल 1.6% तक टूटा, मांग में सुस्ती का दिखा असर; आगे और सस्ता होगा क्रूड?MCX पर सोना ₹170 टूटा, चांदी ₹1010 लुढ़की; तेज शुरुआत के बाद फिसले भावगूगल Pixel 11 सीरीज लॉन्च, 120x जूम, टेंसर G6 और जैमिनी AI से लैस; भारत में क्या होगी कीमत?Paytm शेयर में 20% गिरावट के बाद अब SEBI का नोटिस, CEO-CFO से मांगा जवाब; जानें क्या है मामलाStock Market Update: बाजार में गिरावट! Sensex 200 अंक फिसला, Nifty 24,349 के पास; Lenskart Solutions ने छुआ 52-हफ्तों का उच्चतम स्तरStocks To Watch Today: UltraTech में ₹1,909 करोड़ का ब्लॉक डील! Jio Financial समेत इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजरफर्जी कॉपीराइट दावों पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मेटा से मांगा जवाब

SBI की RCOM कर्ज पर कार्रवाई से आर-इन्फ्रा-आर-पावर पर प्रभाव नहीं

Advertisement

SBI द्वारा हाल ही में रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCOM) के ऋण खाते को ‘धोखाधड़ी’ के रूप में वर्गीकृत किया है।

Last Updated- July 03, 2025 | 10:37 PM IST
Dassault ties up with RInfra arm to make Falcon 2000 jets in India
प्रतीकात्मक तस्वीर

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (आर-इन्फ्रा) और उसकी सहायक कंपनी रिलायंस पावर (आर-पावर) ने कहा है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के ऋण खाते को ‘धोखाधड़ी’ के रूप में वर्गीकृत करने की हाल की कार्रवाई का उनके व्यावसायिक संचालन, वित्तीय प्रदर्शन, शेयरधारकों, कर्मचारियों या किसी अन्य हितधारकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

दोनों कंपनियों ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंजों को अलग अलग भेजी जानकारी में कहा कि आर-इन्फ्रा और आर-पावर अलग-अलग और स्वतंत्र सूचीबद्ध संस्थाएं हैं, जिनका आरकॉम से कोई व्यावसायिक या वित्तीय संबंध नहीं है। इसके अलावा, अंबानी आर-इन्फ्रा और आर-पावर के बोर्ड में शामिल नहीं हैं। दोनों कंपनियों ने दावा किया कि आरकॉम के संबंध में की गई किसी भी कार्रवाई का आर-इन्फ्रा और आरपावर के शासन, प्रबंधन या संचालन पर कोई असर या प्रभाव नहीं पड़ा है।

इससे पहले, बुधवार को आरकॉम ने एक्सचेंजों को बताया था कि एसबीआई ने खाते के संचालन में अनियमितताओं के कारण कंपनी के ऋण खाते को ‘धोखाधड़ी’ के रूप में वर्गीकृत करने का फैसला किया है। एसबीआई ने खाते और आरकॉम के निदेशक अंबानी, दोनों की रिपोर्ट भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) को देने की भी तैयारी कर ली है। कंपनी के ऋणदाताओं की समिति की बैठक शुक्रवार को होने वाली है।  

Advertisement
First Published - July 3, 2025 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement