facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

जमा रकम पर ब्याज को कम कर सकता है एसबीआई

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:35 AM IST

 
देश का सबसे बड़ा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक जमा राशि पर मिलने वाली ब्याज दर के बारे में महीने के अंत तक समीक्षा कर सकता है।
बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ओ.पी. भट्ट ने बताया कि, "हम ब्याज दरों के बारे में मई के आखिर तक समीक्षा करेंगे। वैसे, आम तौर पर बात करें तो जमा राशि पर मिलने वाली ब्याज दरों में गिरावट आई है।"
हाल ही में एसबीआई ने घरेलू टर्म डिपोजिट पर ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की थी। यह चार मई से लागू हो गया था।  भट्ट ने बताया कि, "जमा रकम पर हम ब्याज बाजार, प्रतिद्वंद्विता और पूर्ति को ध्यान में रख देते हैं। बाजार में हमारी हिस्सेदारी में पिछले कुछ सालों में 200 फीसदी का इजाफा हुआ है। हर दिन हमारे पास लोग 20 करोड़ रुपये जमा करवाने के लिए आते हैं। अप्रैल में भी हमारे बैंक में टर्म डिपोजिट करवाने के लिए कई लोग आए। इसी वजह से हमें लगा कि आज मांग से ज्यादा पूर्ति हो रही है। इसीलिए हमने जमा रकम पर ब्याज दरों को कम कर दिया। " 
तो क्या अब बैंक कर्ज पर वसूले जाने वाली ब्याज दरों में भी कटौती कर सकती है? इस बाबत भट्ट ने बताया कि, " हम सबसे कम ब्याज दर पर लोगों को कर्ज मुहैया करवा रहे हैं। हम सबसे कम ब्याज दर यानी 8 फीसदी पर लोगों को होम लोन दे रहे हैं। "

Advertisement
First Published - May 8, 2009 | 3:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement