कंपनियां

Reliance ने Brookfield के साथ की डील, रिन्युएबल एनर्जी के सेक्टर में करेंगे मिलकर काम

ब्रुकफील्ड प्रत्यक्ष पूंजी निवेश के रास्ते तलाशने में रिलायंस की मदद करेगा और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में इकाई स्थापित करने को लेकर मूल्यांकन करेगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- August 01, 2023 | 2:07 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) ने मंगलवार को कहा कि उसने ऑस्ट्रेलिया में नवीकरणीय ऊर्जा व शून्य-कार्बनीकरण उपकरण बनाने के लिए कारखाने स्थापित करने के अवसर तलाशने के लिए ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट (Brookfield Asset Management) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, ब्रुकफील्ड प्रत्यक्ष पूंजी निवेश के रास्ते तलाशने में रिलायंस की मदद करेगा और नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया में इकाई स्थापित करने को लेकर मूल्यांकन करेगा।

बयान में कहा गया कि रिलायंस और ब्रुकफील्ड के बीच हुए एमओयू का ‘‘मकसद पीवी मॉड्यूल, लंबे समय तक चलने वाली बैटरी भंडारण व पवन ऊर्जा घटकों जैसे स्वच्छ ऊर्जा उपकरणों का स्थानीय स्तर पर उत्पादन करना है।’’

ये भी पढ़ें : Foxconn की फर्म FII ने खारिज किया दावा, कहा- भारत में कंपोनेंट प्लांट बनाने पर कोई समझौता नहीं: रिपोर्ट

First Published : August 1, 2023 | 2:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)