facebookmetapixel
Advertisement
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्क

शॉपर्स स्टॉप की बिक्री पर मंदी की मार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:35 AM IST

डिपार्टमेंटल स्टोर और स्पेशिएलिटी फॉरमैट चलाने वाली लाइफ स्टाइल रिटेलर शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड को इन्हीं स्टोरों से पिछले वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही में 3 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा है।
गौरतलब है कि पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 20 फीसदी का लाभ हुआ था। वित्तीय वर्ष 2009 की चौथी तिमाही में ग्राहकों की संख्या में भी 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सुरक्षा कारणों और आर्थिक संकट के मद्देनजर ग्राहकों की संख्या में यह गिरावट दर्ज की गई है।
शॉपर्स स्टॉप के प्रमुख कार्यकारी गोविंद श्रीखंडे ने कहा, ‘सुरक्षा मामलों, रोजगार और आर्थिक मंदी आदि की वजह से बिक्री में कमी दर्ज की गई है। आशंका है कि पहली तिमाही और उससे आगे भी यह गिरावट जारी रहेगी।’
डिपार्टमेंटल स्टोरों के अलावा कंपनी होम स्टॉप, क्रॉसवर्ड, मदरकेयर, एमएसी, क्लीनिक ऐंड एस्टी लॉडर नाम से स्पेशिएलिटी फॉरमेट भी चलाती है। हालांकि फूड और ग्रोसरी श्रेणी में कंपनी को इन्हीं स्टोरों से 9 से 12 फीसदी का लाभ हुआ है, जो इस बात को दर्शाता है कि मूलभूत श्रेणियों में कंपनी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि आर्थिक संकट के दौरान रिटेलरों की प्रीमियम उत्पादों की बिक्री में सबसे अधिक कमी दर्ज की गई है।

Advertisement
First Published - May 6, 2009 | 11:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement