मंदी ने किया बंटाधार, तो चलने लगी छंटनी की तलवार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 4:42 AM IST

मंदी की आग की तपिश ब्रिटेन की वाहन कंपनियों को भी महसूस होने लगी है। इससे बचने के लिए कंपनियों ने मौजूद विकल्पों को भी आजमाना शुरू कर दिया है।


कंपनियां काफी तेजी से कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। इस सूची में ऑटो उद्योग की सबसे पुरानी कार कंपनियों में से एक रॉल्स रॉयस का नाम भी शामिल हो गया है।

कर्मचारियों की छंटनी करने के लिए कंपनी के अधिकारियों ने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात भी कर ली है। फिलहाल कंपनी ने डर्बी स्थित अपने असेंबलिंग संयंत्र से लगभग 140 लोगों की छंटनी करने का ही फैसला किया है।

कंपनी ने बताया कि अगर अगले साल भी ऐसे ही हालात रहते हैं तो कंपनी दुनिया भर में अपने संयंत्रों से 1500-2000 कर्मचारियों की छंटनी भी कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी साफ कर दिया की इस फैसले का असर चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी की बाकी परियोजनाओं पर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि अनिश्चित आर्थिक हालात में मांग में कमी आने की वजह से कर्मचारियों की छंटनी से लागत को कम करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा कंपनी उत्पादन में भी कटौती करने जैसे कदम भी उठा सकती है। रॉल्स रॉयस ने कहा कि मांग में आई गिरावट की वजह से कंपनी की नई परियोजनाओं में देरी हो जाएगी।

First Published : November 20, 2008 | 11:21 PM IST