facebookmetapixel
Advertisement
Auto Sales June 2026: यात्री वाहनों की बिक्री ने जून में पकड़ी रफ्तार, 4 लाख यूनिट से ज्यादा रहने का अनुमानEdelweiss MF की बड़ी कामयाबी, इक्विटी AUM ₹1 लाख करोड़ के पार; SIP बुक ₹690 करोड़WhatsApp के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार की नजर, फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का बढ़ा खतरादिल्ली को मिलेगी 6-लेन टनल, द्वारका एक्सप्रेसवे से वसंत कुंज तक सफर होगा आसान, ₹6,970 करोड़ की परियोजना मंजूरभारतीय बाजार कमजोर नहीं, SIP जारी रखें; राधिका गुप्ता ने दिया निवेश का बड़ा मंत्रक्या महिलाएं ब्रांड देखकर चुनती हैं म्युचुअल फंड? रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासेEPFO Portal Down: PF क्लेम अटका, पासबुक नहीं होगी डाउनलोड; जानें कब बहाल होंगी सेवाएंSIP की बेस्ट डेट और फ्रीक्वेंसी कौन-सी? मार्केट गिरने पर क्या करें… WhiteOak MF की रिपोर्ट में मिले जवाबPassport New Rules 2026: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पड़ेगा महंगा! जानिए नई फीसIT सेक्टर पर AI का बड़ा असर! Emkay ने बताया किन शेयरों में है दम और कौन रहेगा पीछे

Raymond Lifestyle ने लिस्टिंग से पहले किया बोर्ड का विस्तार

Advertisement

राजीव शर्मा बने रेमंड लाइफस्टाइल के गैर-कार्यकारी निदेशक, कंपनी के बोर्ड का आकार 10 हुआ

Last Updated- August 26, 2024 | 10:34 PM IST
Raymond Q2 results: Raymond's profit declined by 63 percent to Rs 59 crore रेमंड का मुनाफा 63 प्रतिशत घटकर 59 करोड़ रुपये रहा

रेमंड से अलग हुई रेमंड लाइफस्टाइल (आरएलएल) ने कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक के तौर पर राजीव शर्मा को अपने बोर्ड में शामिल किया है। शर्मा की नियुक्ति के बाद आरएलएल के बोर्ड का आकार 10 हो गया है जिनमें सात स्वतंत्र निदेशक हैं।

शर्मा इससे पहले ब्रिटेन की कंपनी कोट्स ग्रुप के साथ काम कर चुके हैं। कोट्स ग्रुप अपैरल एवं फुटवियर की निर्माता है। वह जीई एनर्जी और शेल के संयुक्त उपक्रमों के बोर्ड में भी रह चुके हैं और साब सिस्टम्स तथा हनीवेल में बड़ी प्रबंधन जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

ब्रांडेड टेक्स्टाइल एवं अपैरल कंपनी आरएलएल का आईपीओ सितंबर के शुरू में आने की संभावना है। कंपनी पिछले महीने रेमंड से अलग हुई थी। आरएलएल के चेयरमैन गौतम हरि सिंघानिया ने कहा, ‘हमारे बोर्ड की विविध और गहन विशेषज्ञता आरएलएल प्रबंधन की प्रतिबद्धता को पूरा करेगी क्योंकि हम वेडिंग, अपैरल और स्लीपवियर सेगमेंटों सहित बड़े घरेलू अवसरों पर ध्यान दे रहे हैं।’आरएलएल कई प्रमुख लोकप्रिय ब्रांडों की मालिक है, जिनमें पार्क एवेन्यू, कलरप्लस, पार्क्स, रेमंड मेड से लेकर मेजर और एथनिक्स मुख्य रूप से शामिल हैं।

कैपिटलमाइंड को एमएफ के लिए सैद्धांतिक मंजूरी

बेंगलूरु की परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी कैपिटलमाइंड फाइनैंशियल सर्विस को म्युचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गईहै। कंपनी ने सोमवार को यह घोषणा की।

कंपनी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभी यह फर्म पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवा (पीएमएस) वर्टिकल के जरिये 2,200 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का प्रबंधन करती है और वह डिस्क्रेशनरी इक्विटी रणनीतियों में परिसंपत्तियों के लिहाज से 25वीं सबसे बड़ी पीएमएस कंपनी है। उसने इस साल वैकल्पिक निवेश फंड (एआईएफ) क्षेत्र में प्रवेश किया है।

Advertisement
First Published - August 26, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement