कंपनियां

Ratan Tata Death: TCS ने दूसरी तिमाही के नतीजों की जानकारी देने के लिए निर्धारित प्रेस कॉन्फ्रेंस की रद्द

अधिकारियों ने बताया कि मूल कार्यक्रम के अनुसार टीसीएस के निदेशक मंडल बैठक के बाद सूचकांकों को अपने दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही के वित्तीय प्रदर्शन के बारे में जानकारी देंगे।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 10, 2024 | 3:04 PM IST

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने अपनी दूसरी तिमाही की वित्तीय रिपोर्ट की घोषणा करने के लिए निर्धारित संवाददाता सम्मेलन रद्द कर दिया है। कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह संवाददाता सम्मेलन गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे होना था।

अधिकारियों ने बताया कि मूल कार्यक्रम के अनुसार टीसीएस के निदेशक मंडल बैठक के बाद सूचकांकों को अपने दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही के वित्तीय प्रदर्शन के बारे में जानकारी देंगे।

शाम सात बजे विश्लेषकों के साथ निर्धारित बातचीत भी तय कार्यक्रम के तहत की जाएगी। यह फेरबदल रतन टाटा के निधन के बाद किए गए हैं। टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने बुधवार रात मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 86 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को मध्य मुंबई के वर्ली में शाम चार बजे के बाद किया जाएगा।

First Published : October 10, 2024 | 12:54 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)