facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!

मंदी में भी नौकरियों की बारिश

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:40 AM IST

जब ज्यादातर आईटी कंपनियां भर्तियों को ठंडे बस्ते में डाल रही है, वहीं जीई, क्रिसलर और वोल्वो जैसी गैर- आईटी कंपनियां शोध और विकास (आर ऐंड डी) के लिए लोगों की तलाश में है।
मिसाल के तौर पर, जनरल इलेक्ट्रिक कंपनी (जीई) की विशिष्ट तकनीक विकास इकाई जीई ग्लोबल रिसर्च 2009 के अंत तक 150 लोगों को जोड़ने की योजना बना रही है। डैमलर क्रिसलर की आर ऐंड डी इकाई डैमलर क्रिसलर रिसर्च ऐंड टेक्नोलॉजी इंडिया (डीसीआरटीआई) भी इस साल 150 लोगों की भर्ती कर सकती है।
इसी तरह डेल्फी ऑटोमोटिव सिस्टम्स भी अपने बेंगलुरु इकाई के लिए इंजीनियरों की संख्या 80 से बढ़ाकर 180 करने की योजना है। सूत्रों का कहना है कि डैमलर क्रिसलर की डीसीआरटीआई में मोल्ड और इंजन डिजाइन के क्षेत्र में कई लोगों की दरकार है।
डीसीआरटीआई पिछले कुछ वर्षों से अमेरिकी मिसाइल कार्यक्रम का डिजाइन बनाने के काम से जुड़ी हुई हैं। क्रूज मिसाइल के तहत जीपीएस तकनीक और टेरेन तुलनात्मक मैप का समन्वय होता है। स्वीडन की ऑटोमोबाइल कंपनी वोल्वो की बेंगलुरु स्थित तकनीकी केंद्र में, जहां अभी 350 से 450 लोग कार्यरत हैं, 50 और लोगों की भर्ती अगले छह महीने में करेगी।
वोल्वो की तकनीकी केंद्र मातृ कंपनी को आईटी और ट्रक विकास गतिविधि में मदद मुहैया करती है। जीई के बेंगलुरु स्थित जीई की जैक वेल्क रिसर्च सेंटर के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस बार जब नए लोगों की भर्ती की जाएगी, तो कुल कर्मचारियों की संख्या 4500 हो जाएगी।
जाहिर सी बात है कि जीई की इस रिसर्च और डेवलपमेंट टीम में अभी 3800 लोग काम कर रहे हैं, इसके अलावा ग्लोबल रिसर्च खंड में 350 लोग कार्यरत हैं। इन जॉब के लिए न्यूमेरिकल एनालिसिस, मैथमेटिकल और कंप्यूटेशनल मॉडलिंग या फॉरकास्टिंग में उच्च योग्यता वांछित है।
भर्ती करने वाली एक प्रमुख कंपनी के हेड ने बताया कि जून के पहले हफ्ते से भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा, ‘ये इकाइयां अपनी रिसर्च जरूरतों को लेकर बहुत सख्त होती है। बहुराष्ट्रीय कंपनियों खासकर ऑटोमोबाइल सेक्टर द्वारा आर ऐंड डी खर्च बढ़ाने का मतलब आर्थिक मंदी के समय भी समझ में आता है।’

Advertisement
First Published - May 6, 2009 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement