facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान की 21 घंटे की मैराथन वार्ता विफल, युद्धविराम के भविष्य पर फिर मंडराए संकट के बादलअस्पतालों को पछाड़ आगे निकलेगा डायग्नोस्टिक सेक्टर, चौथी तिमाही में 20% तक कमाई बढ़ने की उम्मीदम्यूचुअल फंड निवेश में बड़ा उलटफेर: फ्लेक्सीकैप फंड्स बने नंबर 1, स्मॉलकैप और मिडकैप का क्रेज घटाFPI की रिकॉर्ड बिकवाली: अप्रैल के मात्र 10 दिनों में विदेशी निवेशकों ने निकाले 48,213 करोड़ रुपयेशेयर बाजार की गिरावट में फार्मा सेक्टर बना निवेशकों का ढाल, क्या अब निवेश का सही मौका है?Donald Trump: हार शब्द जिसकी डिक्शनरी में नहीं, अपनी हर असफलता को ‘जीत’ बताने वाले ट्रंप!पश्चिम एशिया संकट की मार: लुधियाना का हैंडटूल कारोबार ठप, न मजदूर मिल रहे, न गैस; निर्यातक बैचेनएयरपोर्ट पर इमिग्रेशन की लंबी लाइनों से हो जाते हैं परेशान? ‘ई-गेट्स’ से कुछ ही सेकंड में ऐसे मिलेगी क्लियरेंस!Market Outlook: ईरान-अमेरिका वार्ता बेनतीजा, कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी इस हफ्ते की दिशाExplainer: जेडी वेंस का बिना समझौते किए इस्लामाबाद से वापस लौटने के बाद अब आगे क्या होगा?

ज्यादा दवाओं के पैकेट पर QR कोड की योजना

Advertisement

नकली दवाओं पर रोक लगाने की पहल

Last Updated- October 09, 2024 | 11:27 PM IST
Centre fails to form policy on e-sale of drugs within Delhi HC’s deadline ऑनलाइन दवाओं पर नीति बनाने के अंतिम अवसर से भी चूक गई केंद्र सरकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने वार्निंग के साथ दी थी समय सीमा

दवा नियामक निकाय, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अधिक दवा ब्रांडों के पैकेट पर क्यूआर कोड लगाने की योजना बनाई है। ‘सीआईआई फार्मा ऐंड लाइफ साइंसेज’ सम्मेलन के मौके पर अलग से बातचीत में भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) एवं केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के प्रमुख राजीव सिंह रघुवंशी ने कहा कि नियामक निकाय उन ब्रॉन्डों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है, जिनके पैकेजिंग पर क्यूआर कोड होता है। इसका मकसद बाजार में नकली दवाओं को आने से रोकना है।

पिछले साल सीडीएससीओ ने अलेग्रा, कैलपॉल और डोलो जैसे 300 शीर्ष ब्रांडों पर क्यूआर कोड या बारकोड कड़ाई से लागू करने का आदेश दिया था, जिसके बाद यह विचार हो रहा है। ये क्यूआर कोड दवाओं की प्रामाणिकता बताते हैं, क्योंकि स्कैन में विनिर्माता का नाम और पता, एक्सपायरी की तिथि जैसी जानकारी प्रदर्शित होती है।

नियामक ने यह भी कहा कि गुणवत्ता मानदंडों को पूरा नहीं करने के कारण 50 विनिर्माताओं को अपने उत्पादों को वापस लेने का आदेश दिया गया है, जबकि 5 नकली दवाओं के निर्माताओं के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीडीएससीओ के मासिक ड्रग अलर्ट में करीब 50 दवाएं कम गुणवत्ता (एनएसक्यू) की पाई गई थीं और 5 अन्य दवाओं को नकली प्रकृति में वर्गीकृत किया गया।

उन्होंने कहा कि हर महीने सीडीएससीओ बाजार से लगभग 2,000 से अधिक नमूनों का परीक्षण करता है और उनमें से ‘लगभग 40-50 नमूने एक या अधिक मानदंडों पर विफल होते हैं, जो बहुत मामूली मानदंड हो सकते हैं। इनसे कोई भी स्वास्थ्य जोखिम नहीं होता है और हम उसकी जानकारी अपने पोर्टल पर देते हैं।’ बद्दी, रुड़की और हरिद्वार जैसे चुनिंदा इलाकों में जांच बढ़ाए जाने, जहां एनएसक्यू दवाएं ज्यादा पाई जा रही हैं, के बारे में पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सीडीएससीओ पूरे देश से नमूने लेता है और फिलहाल इसके लिए विशिष्ट स्थान निर्धारित करने की कोई योजना नहीं है।

Advertisement
First Published - October 9, 2024 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement