facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: चीन से निवेश आएगा, लेकिन इस शर्त पर- FM सीतारमण ने किया साफअमेरिका में अवैध प्रवासियों पर बड़ा वार, IRS डेटा से तेज होंगे डिपोर्टेशनBS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौरचीन से क्या सीखकर बदलेगा भारत का भविष्य? अमिताभ कांत ने बताया रास्तादूसरे देशों पर टैरिफ लगाकर इनकम टैक्स खत्म करने की तैयारी में ट्रंप! ऐलान ने मचाई हलचलसिर्फ इकोनॉमिक ग्रोथ काफी नहीं, ह्यूमन डेवलपमेंट पर भी फोकस जरुरी: BS मंथन में बोले अमिताभ कांतऊंची ब्याज दरों के बावजूद चमका सोना, बदल रही है निवेशकों की सोचBS Manthan 2026: भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट आज होगा तैयार, मंच पर होंगे निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी; जानें किस सेशन में क्या खासGold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेट

Q4 results: JSW स्टील का मुनाफा घटा, GSK Pharma समेत कई कंपनियों का बढ़ा

Advertisement

Q4 results: औषधि कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स का बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत बढ़कर 194.48 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- May 17, 2024 | 11:21 PM IST
JSW Steel

सज्जन जिंदल प्रवर्तित जेएसडब्ल्यू स्टील का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 64.5 फीसदी फिसल गया। लाभ पर कम राजस्व, अन्य आय और एकमुश्त कर लागत का असर पड़ा। वित्त वर्ष 25 के लिए कंपनी ने वॉल्यूम छह फीसदी बढ़कर 2.84 करोड़ टन रहने का अनुमान जताया है। कंपनी ने शुक्रवार को नए मुख्य वित्त अधिकारी की नियुक्ति और मोजांबिक में कोकिंग कोल खदान के अधिग्रहण की घोषणा की।

तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 1,299 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 3,664 करोड़ रुपये रहा था। शुद्ध बिक्री भी सालाना आधार पर 1.5 फीसदी घटकर 45,646 करोड़ रुपये रह गई। इस अवधि में खर्च तीन फीसदी बढ़ा। कंपनी ने वित्त वर्ष 24 में संयुक्त रूप से 2.66 करोड़ टन सालाना उत्पादन हासिल किया।

कंपनी ने कहा कि एकल स्तर पर तिमाही प्रदर्शन में अपनी अमेरिकी सहायक के लिए 1,279 करोड़ रुपये का एम्पेयरमेंट प्रावधान और नीदरलैंड डिविजन के लिए 1,039 करोड़ रुपये के एम्पेयरमेंट प्रावधान की वापसी शामिल है। एकीकृत स्तर पर नतीजे में पिछले वर्षों का 136 करोड़ रुपये का कर प्रभाव भी प्रतिबिंबित होता है। शुद्ध लाभ के मामले में कंपनी विश्लेषकों के अनुमान से पीछे रही।

ब्लूमबर्ग ने 44,676 करोड़ रुपये के राजस्व और 1,661 करोड़ रुपये के शुद्ध समायोजित आय का अनुमान जताया था। क्रमिक आधार पर जेएसडब्ल्यू स्टील का शुद्ध लाभ 46.2 फीसदी घटा जबकि शुद्ध बिक्री 10.4 फीसदी बढ़ी।

जीएसके फार्मा का शुद्ध लाभ 46 फीसदी बढ़ा

औषधि कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स का बीते वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 46 प्रतिशत बढ़कर 194.48 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का एक साल पहले इसी तिमाही में मुनाफा 133.43 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में परिचालन आय 929.8 करोड़ रुपये रही जबकि 2022-23 की समान अवधि में यह 787.45 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कुल खर्च 691.41 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 635.54 करोड़ रुपये था। समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में शुद्ध लाभ 589.96 करोड़ रुपये और परिचालन आय 3,453.71 करोड़ रुपये रही। कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 10 रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर 32 रुपये प्रति इक्विटी लाभांश की सिफारिश की है।

आईआईएफएल सिक्योरिटीज का शुद्ध लाभ दोगुना हुआ

आईआईएफएल सिक्योरिटीज का वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 180.4 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले साल समान अवधि में मुनाफा 86.4 करोड़ रुपये था। आईआईएफएल सिक्योरिटीज ने एक बयान में कहा, वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 74 प्रतिशत बढ़कर 704.4 करोड़ रुपये हो गई।

एलटी फूड्स का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़ा

बासमती चावल ब्रांड ‘दावत’ और ‘रॉयल’ के मालिक एलटी फूड्स का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 14 प्रतिशत बढ़कर 150.24 करोड़ रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 131.81 करोड़ रुपये था।

चौथी तिमाही में बंधन बैंक का मुनाफा घटा

जनवरी-मार्च तिमाही में बंधन बैंक का शुद्ध लाभ 54.6 करोड़ रुपये रहा, जो पूर्ववर्ती वित्त वर्ष की समान तिमाही में 808.3 करोड़ रुपये था। प्रावधान संबंधित बढ़ते खर्च और ऋण को बट्टेखाते में डाले जाने की वजह से बैंक के मुनाफे पर दबाव पड़ा है।

तिमाही में प्रावधान और अन्य आकस्मिक खर्च 1,774.3 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में 734.8 करोड़ रुपये था। बैंक ने कहा कि मजबूत उपाय के तौर पर और अपनी नीति के तहत उसने 3,852 करोड़ रुपये के ऋणों को बट्टेखाते में डाला।

बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्याधिकारी चंद्र शेखर घोष ने कहा कि ये फंसे कर्ज 2019-20, 2020-21 और कुछ हद तक 2021-22 के थे। चौथी तिमाही में शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) 2,866 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में 2,472 करोड़ रुपये थी।

Advertisement
First Published - May 17, 2024 | 11:21 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement