facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

सुस्त हुई मॉल पर प्रोजोन की चाल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:42 AM IST

परिधान रिटलेर कंपनी प्रोवोग और ब्रिटिश कंपनी लिबर्टी इंटनैशनल के संयुक्त उद्यम प्रोजोन ने तीन शहरों में मॉल लॉन्च करने की योजना को 2 से 3 सालों के लिए टाल दिया है। यह निर्णय मंदी के चलते लिया गया है।
कंपनी की टीयर-2 शहरों-इंदौर, नागपुर और जयपुर में वर्ष 2009 में तीन मॉल बनाने की योजना थी। लेकिन रिटले सेक्टर में मंदी को देखते हुए कंपनी ने इसके निर्माण की योजना को फिलहाल टाल दिया है। हालांकि कंपनी औरंगाबाद में इस साल के अंत तक एक मॉल खोलेगी।
प्रोजोन लिबर्टी इंटरनैशनल के मुख्य परिचालन अधिकारी निकोलस जॉनस्टन का कहना है कि रिटले बाजार में मंदी को देखते हुए कंपनी ने मॉल निर्माण की योजना को अगले 2-3 सालों के लिए टाल दिया है। प्रोजोन में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए लिबर्टी ने इसमें 202.5 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
जबकि लखनऊ और कोयंबटूर समेत छह मॉल बनाने की योजना पर कंपनी 1,000 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई है। जिसके लिए 400 करोड़ रुपये इक्विटी के जरिए, जबकि 600 करोड़ रुपये कर्ज के जरिए जुटाया गया है।
हालांकि बाद में इस पर कुल लागत बढ़कर 2,000 करोड़ रुपये पहुंच गई, जिसमें 700 करोड़ रुपये इक्विटी से और 1300 करोड़ रुपये कर्ज से जुटाने की योजना बनाई गई। गौरतलब है कि मंदी के चलते फ्यूचर ग्रुप, रिलायंस रिटेल समेत अन्य रिटले कंपनियों ने अपनी विस्तार योजनाओं पर लगाम लगाया है।
फ्यूचर ग्रुप वर्ष 2011 तक 3 करोड़ वर्गफीट रिटेल स्टोर पर विस्तार की योजना बनाई थी, जिसका लक्ष्य अब बढ़ाकर वर्ष 2013 कर दिया गया है। दूसरी ओर रिलायंस रिटेल ने पिछले साल 30 स्टोरों पर ताला जड़ा, वहीं आदित्य बिड़ला ग्रुप ने अपने 45 स्टोरों को बंद कर दिया।

Advertisement
First Published - May 7, 2009 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement