facebookmetapixel
Advertisement
BS Manthan 2026: भारत के भविष्य का ब्लूप्रिंट आज होगा तैयार, मंच पर होंगे निर्मला सीतारमण और प्रल्हाद जोशी; जानें किस सेशन में क्या खासGold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेटUS Tariffs: भारत के सोलर कारोबार पर ट्रंप का टैरिफ वार, 126% शुल्क से मचा हड़कंपBusiness Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 2Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 1Stock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 600 अंक उछला, निफ्टी 25,600 के पार; IT और बैंकिंग शेयरों ने भरी उड़ानWeather Update Today: IMD ने जारी किया नया मौसम अपडेट, जानिए कहां बरसेंगे बादल और कहां होगी बर्फबारी!Stocks To Watch Today: सरकारी बिक्री से लेकर बड़े ऑर्डर तक, 25 फरवरी को इन शेयरों में दिख सकता है तेज मूवमेंटBS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश पर

Adani Group की सीमेंट कंपनियों का मर्जर करने की तैयारी

Advertisement

अदाणी सीमेंट के अ​​धिकारियों ने जेफरीज को बताया कि वह अपनी सभी सीमेंट कंपनियों के विलय की योजना बना रही है।

Last Updated- June 23, 2024 | 9:09 PM IST
Ambuja cement

अदाणी ग्रुप (Adani Group) की अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) ने मध्याव​धि में अपनी सभी सीमेंट कंपनियों को एक में विलय करने की योजना बनाई है और वह उपयुक्त ढांचे की पहचान के लिए काम कर रहा है। कंपनी ने ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के साथ बातचीत में यह जानकारी दी है।

ब्रोकरेज फर्म ने अहमदाबाद में 19 जून को निवेशक सम्मेलन के लिए अदाणी समूह की कंपनियों की मेजबानी की थी। उसके बाद ब्रोकरेज फर्म ने इस बारे में अपनी रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘कंपनी ने अपनी सभी सीमेंट कंपनियों को मध्याव​धि में एक के तहत समेकित करने की योजना बनाई है। विलय की लागत कोई समस्या नहीं है, लेकिन कंपनी अल्पसंख्यक और अन्य हितधारकों के हित में मजबूत ढांचे की पहचान करने पर काम कर रही है।’

एसीसी और सांघी इंडस्ट्रीज ऐसी दो सहायक सीमेंट इकाइयां हैं, जिनमें अंबुजा सीमेंट्स की हिस्सेदारी जबकि कई अन्य की अल्पांश भागीदारी है। ये दोनों इकाइयां एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध हैं।

जेफरीज की विलय संबं​धित रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया के संबंध में शनिवार को अदाणी सीमेंट (Adani Cement) को भेजे गए ईमेल संदेश का जवाब नहीं मिला है।

सांघी इंडस्ट्रीज में अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cement) की 60.44 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं एसीसी में अंबुजा की 50.05 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो उसने 2013 में पूर्व प्रवर्तकों हो​​ल्सिम समूह द्वारा किए गए पुनर्गठन के बाद से अपने पास बनाए रखी है। शेयरधारिता के आंकड़े इस साल मार्च तक के हैं।

Advertisement
First Published - June 23, 2024 | 9:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement