facebookmetapixel
Advertisement
1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनीE20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADA

फाइजर ने खोला पेटेंट का मोर्चा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:40 AM IST

दुनिया की सबसे बड़ी दवा कंपनी फाइजर ने सन फार्मा, वॉकहार्ट लिमिटेड और ल्यूपिन लिमिटेड के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
यह मामला इसलिए दर्ज किया गया है कि कंपनी की अधिक बिकने वाली दवाओं में शुमार न्यूरोपैथिक दर्द निवारक लाइरिका की पेटेंट मंजूरी इन कंपनियों को न मिल पाए। यह याचिका 29 अप्रैल को डेलावेयर के जिला न्यायालय में दायर की गई है।
फाइजर ने ल्यूपिन पर लाइरिका की तीन पेटेंटों के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है, जबक दूसरी कंपनियों को एक पेटेंट उल्लंघन का दोषी ठहराया गया है। फाइजर ने यह भारतीय कंपनियों के खिलाफ यह कदम तब उठाया है, जब इसके दवा की मार्केटिंग की मंजूरी मिलनी बांकी थी। मालूम हो कि अधिकतर लाइरिका की पेटेंट अवधि 2018 को समाप्त होने का अनुमान है।
अमेरिकी नियम के तहत किसी जेनेरिक दवा को बेचने के लिए दवा की खोज करने वाली पहली कंपनी पेटेंट को चुनौती देती है, उसके बाद पैराग्राफ चार के तहत पेटेंट खत्म होने के बाद भी 180 दिनों की एक्सक्लूसिव मार्केटिंग की अनुमति पाता है।
पहल करने वाली कंपनी को पैराग्राफ चार के तहत चुनौती देनी होती है, जिससे अंतिम मार्केटिंग मंजूरी को 30 महीने तक के लिए रोका जा सकता है। लाइरिका फाइजर की सबसे अधिक बिकने वाली दवा की फेहरिस्त में शुमार है। यह दवा केंद्रीय तंत्रिका तंत्र संबंधी रोगों के इलाज में प्रयुक्त होता है।
पिछले साल दुनियाभर में इस दवा ने 2.57 अरब डॉलर का कारोबार किया था। सिर्फ अमेरिका में इसने 1.45 अरब डॉलर का कारोबार किया था। फाइजर ने सन और वॉकहार्ट को लाइरिका के लिए अग्रसारित 2001 पेटेंट (संख्या 6,197,819) के उल्लंघन के लिए दोषी ठहराया है, जबकि ल्यूपिन को एएनडीए के मंजूरी नियमों को उल्लंघन के मामले में दोषी ठहराया गया है।
इसके अलावा फाइजर ने टेवा, सैंडोज और एक्टाविस के खिलाफ भी लाइरिका के पेटेंट उल्लंघन का मामला दायर किया है। लाइरिका का इस्तेमाल मिरगी, डायबिटीज न्यूरोपैथी दर्द आदि बीमारियों में किया जाता है। यह दवा भारत सहित हर प्रमुख बाजार में उपलब्ध है। इस साल जनवरी से मार्च की अवधि में इसकी बिक्री 68 करोड़ 40 लाख डॉलर रही।

Advertisement
First Published - May 5, 2009 | 9:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement