facebookmetapixel
Advertisement
जुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंदUnited Spirits में खरीदारी का मौका? तीन ब्रोकरेज ने दिया ₹1,515-₹1,676 का टारगेटOpening Bell: Sensex ने लगाई 480 अंकों की छलांग, Nifty 23,900 के ऊपर; Nifty IT इंडेक्स 1% से ज्यादा चढ़ा₹12,000 करोड़ जुटाएगी NTPC, बोर्ड ने NCD जारी करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

Perfios का तीसरा अधिग्रहण: IHX से हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी का अगला कदम

Advertisement

सास यूनिकॉर्न ने फरवरी में ऋण प्रबंधन और संग्रह प्लेटफार्म क्रेडिटनिर्वाण और बैंकिंग वित्तीय अपराध प्रबंधन फर्म क्लेरी5 का अधिग्रहण किया था। 

Last Updated- April 28, 2025 | 2:00 PM IST
Health Insurance
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

बी2बी सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (सास) फर्म परफिओस अधिग्रहण की होड़ में है। कंपनी ने रणनीतिक रूप से हेल्थकेयर इन्फॉर्मेशन एक्सचेंज प्लेटफॉर्म आईएचएक्स का अधिग्रहण किया है। उसने सौदे की रकम का खुलासा नहीं किया है। अकेले 2025 में यह उसका तीसरा सौदा है। सास यूनिकॉर्न ने फरवरी में ऋण प्रबंधन और संग्रह प्लेटफार्म क्रेडिटनिर्वाण और बैंकिंग वित्तीय अपराध प्रबंधन फर्म क्लेरी5 का अधिग्रहण किया था। 

आईएचएक्स ने भारत में 1,200 स्थानों पर 30,000 अस्पतालों के साथ साझेदारी की है।  कंपनी देश में लगभग 40 फीसदी कैशलेस दावों को संभालती है और सालाना 1 करोड़ लेनदेन संसाधित करती है। यह 10 अरब डॉलर के दावों के बराबर है।  परफिओस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सब्यसाची गोस्वामी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा, हम एक पारदर्शी और सहायक बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे जो मरीजों, अस्पतालों और बीमा कंपनियों के लिए मिलकर काम करेगा। 

परफिओस के पास तकनीक और डेटा एनालिटिक्स है जबकि आईएचएक्स ने नेटवर्क बनाया है और तीनों पक्षों को एक ही प्लेटफॉर्म पर रखा है।

Advertisement
First Published - April 27, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement