facebookmetapixel
Advertisement
Delhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटका

प्रीमियम श्रेणी को लेकर रणनीति पर जोर, पतंजलि ने उतारे 14 उत्पाद

Advertisement

अभी पतंजलि फूड्स के बिस्कुट कारोबार का कवरेज करीब 10 लाख खुदरा दुकानों तक है

Last Updated- June 16, 2023 | 10:35 PM IST
Patanjali
PTI

पतंजलि फूड्स ने शुक्रवार को पौष्टिक-औषधीय, स्वास्थ्यवर्धक बिस्कुट, न्यूट्रिला मिलेट आधारित अनाज व ड्राई फ्रूट सेगमेंट में 14 उत्पाद उतारे। कंपनी ने अपनी प्रीमियम श्रेणी से जुड़ी रणनीति को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।

आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि अगले कुछ साल में समूह की दो से तीन कंपनियां आरंभिक सार्वजनिक निर्गम पेश करेंगी, जिसमें पतंजलि आयुर्वेद व पतंजलि वेलनेस शामिल है।

पिछले साल सितंबर में कंपनी ने कहा था कि वह पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि वेलनेस, पतंजलि लाइफस्टाइल और पतंजलि मेडिसिन को अगले पांच साल में सूचीबद्ध‍ कराएगी और समूह का बाजार पूंजीकरण अगले पांच साल में 5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा​ने का लक्ष्य है।

बाबा रामदेव ने यह भी कहा कि वह अगले पांच साल में समूह का टर्नओवर एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

पतंजलि फूड्स के सीईओ संजीव अस्थाना ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि कंपनी का 80 फीसदी लाभ FMCG कारोबार से हासिल हो और बाकी खाद्य तेल कारोबार से।

बाबा रामदेव की अगुआई वाली कंपनी भारतीय स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन इंडस्ट्री की वृद्धि पर दांव लगा रही है और उसे उम्मीद है कि यह वित्त वर्ष 28 तक सालाना 18 फीसदी की चक्रवृद्धि की रफ्तार से 8,000 करोड़ रुपये पर पहुंच जाएगी। कंपनी ने छह उत्पादों के साथ न्यूट्रा स्पोर्ट्स पश किया है, जिसमें विटामिन के कैप्सूल व सप्लिमेंट आदि शामिल हैं। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

Also read: HDFC-HDFC Bank मर्जर: फंडों को घटाने होंगे 5,000 करोड़ रुपये के शेयर

कंपनी ने न्यूट्रिला मैक्समिलेट्स पेशकिया है और कंपनी की योजना मिलेट्स आधारित और उत्पाद उतारने की है। प्रीमियम श्रेणी को लेकर अपने एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए उसने रागी बिस्कुट व डायजेस्टिव बिस्कुट भी उतारा है।

पतंजलि फूड्स ने एक विज्ञप्ति में कहा, भारत मे स्वास्थ्यवर्धक बिस्कुट की श्रेणी की हिस्सेदारी 45,000 करोड़ रुपये के कुल बिस्कुट बाजार में महज 5 फीसदी है। कंपनी की योजना इस श्रेणी में साल के अंत तक अपनी हिस्सेदारी 10 फीसदी पर पहुंचाने की है।

अभी पतंजलि फूड्स के बिस्कुट कारोबार का कवरेज करीब 10 लाख खुदरा दुकानों तक है। शुरुआती योजना नए उत्पादों को 1 लाख सुपरमार्केट्स, मॉडर्न फॉर्मेट स्टोर व ए-क्लास आउटलेट्स तक पहुंचने की है।

Also read: 2022 में 91% भारतीय संगठनों पर हुए रैंसमवेयर अटैक: रिपोर्ट

कंपनी ने कहा, ऐसे स्वास्थ्यवर्धक बिस्कुट की पूरी पेशकश से बिस्कुट कारोबार का मार्जिन प्रोफाइल सुधरने की उम्मीद है।

कंपनी अपने ब्रांडेड ड्राई फ्रूट कारोबार को अगले पांच साल में 1,000 करोड़ रुपये पर पहुंचाना चाहती है।

Advertisement
First Published - June 16, 2023 | 10:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement