facebookmetapixel
Advertisement
Varun Beverages Share: असाही के साथ करार से बढ़ेगा बिजनेस, ब्रोकरेज ने जताई तेजी की उम्मीदMaruti Suzuki Share: कच्चे तेल की नरमी और मजबूत बिक्री से बढ़ी उम्मीदें, क्या अब दौड़ेगा शेयर?भारत का पहला AI डेटा प्लेटफॉर्म: GDP से लेकर महंगाई तक सभी सरकारी आर्थिक आंकड़े होंगे अब एक जगहHDFC Bank को मिली क्लीन चिट, नए चेयरमैन की नियुक्ति दो हफ्ते में संभव अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने बहरीन, कुवैत को निशाना बनाया; वार्ता रोकने की धमकीMTF में रिकॉर्ड उछाल: ₹1.33 लाख करोड़ पर पहुंचा निवेश, लीवरेज ट्रेडिंग का बढ़ा क्रेजGold-Silver Outlook: अगले सप्ताह सोने का भाव घटेगा या बढ़ेगा? कैसी रहेगी चाल बता रहे हैं एक्सपर्ट्सSIP Trend: 5 साल तक निवेश बनाए रख रहे भारतीय; अब शॉर्ट टर्म रिटर्न नहीं, वेल्थ क्रिएशन पर है पूरा फोकसभूकंप से दहल उठे वेनेजुएला की मदद के लिए आगे आया भारत, ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत भेजी राहत सामग्री1100% का मोटा डिविडेंड! डीजल इंजन बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

ऋणपत्र के जरिये इतने हजार करोड़ रुपये जुटाएगी OVL, जानें किस चीज में किया जाएगा इस्तेमाल

Advertisement

ओएनजीसी ने वित्त वर्ष 23 के लिए ओवीएल के कुल बकाया कर्ज 38,200 करोड़ रुपये को गारंटी दी है।

Last Updated- December 25, 2023 | 2:47 PM IST
OVL
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र की ओएनजीसी विदेश (ओवीएल) की योजना पूंजीगत खर्च को पूरा करने, पुराने कर्ज के निपटान और परिचालन की जरूरतों को पूरा करने के लिए गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्रों के जरिये 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की है।

तेल व प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक और विदेशी इकाई की योजना वाणिज्यिक प्रतिभूतियों के जरिये भी 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की है, जिसका इस्तेमाल अल्पावधि की वित्तीय जरूरतें पूरी करने पर होगा।

ओएनजीसी ने वित्त वर्ष 23 के लिए ओवीएल के कुल बकाया कर्ज 38,200 करोड़ रुपये को गारंटी दी है।

अंतरराष्ट्रीय गैस व तेल उत्पादक परिसंपत्तियों में स्वामित्व मुहैया कराने के लिहाज से ओएनजीसी के लिए ओवीएल अनिवार्य है।
अजरबैजान, बांग्लादेश और ब्राजील समेत दुनिया भर के 15 देशों में ओवीएल के पास 32 तेल व दैस परियोजनाओं में हिस्सेदारी है। ये आंकड़े एक अप्रैल, 2023 के हैं।

रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स ने प्रस्तावित गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्रों को एएए रेटिंग और वाणिज्यिक प्रतिभूतियों को ए1 प्लस रेटिंग दी है।

कंपनी के विदेशी परिचालन को देखते हुए ओवीएल की पूरी लोनबुक विदेशी मुद्रा में है। हालांकि बैलेंस शीट और संचार के लिए इसे रुपये में पेश किया जाता है।

सितंबर 2023 के आखिर में कुल कर्ज में विदेशी मुद्रा वाले बॉन्ड 11,170 करोड़ रुपये के थे जबकि सावधि कर्ज 27,020 करोड़ रुपये के।
रेटिंग एजेंसी ने कहा, ओवीएल के कर्ज में ज्यादातर बढ़ोतरी अहम अधिग्रहण के समय हुई, वहीं मौजूदा पूंजीगत खर्च और परिचालन का प्रबंधन आंतरिक संग्रह और पुराने के बदले नए कर्ज के जरिए होती है।

वित्त वर्ष 25 में कंपनी को करीब 19,600 करोड़ रुपये का पुनर्भुगतान करना है।

Advertisement
First Published - December 25, 2023 | 2:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement