facebookmetapixel
Advertisement
वॉट्सऐप यूजरनेम विवाद के बाद सरकार ने कसी कमर, सभी मैसेजिंग ऐप्स के लिए आ सकते हैं एक जैसे नियमनरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में बड़ा हंगामा, सामने आया पहला बयान: पार्टी फोरम में बात रखेंअमेरिका के एकतरफा 12.5% टैरिफ प्रस्ताव पर भारत सख्त, कहा: बातचीत से सुलझाएं व्यापारिक मुद्देइंडियन टोनर्स का बड़ा फैसला: 1 शेयर के होंगे 5 टुकड़े, 17 जुलाई को तय हुई स्टॉक स्प्लिट की रिकॉर्ड डेट1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाई

ओएनजीसी कहेगी बाय!

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:50 AM IST

बाड़मेर फील्ड से कच्चे तेल के उत्पादन शुरू होने के दो महीने पहले ऑयल ऐंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) ने सरकार से इस ब्लॉक की 30 फीसदी हिस्सेदारी छोड़ने के लिए अनुमति मांगी है। इस ब्लॉक की बाकी 70 फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉक की ऑपरेटर केयर्न इंडिया के पास है।
ओएनजीसी शुल्कों और रॉयल्टी भुगतान की वजह से इस ब्लॉक से बाहर जाने का मन बना रही है। कंपनी का मानना है कि ऐसी स्थिति में ब्लॉक से तेल उत्पादन कर पाना मुश्किल हो जाएगा।
ओएनजीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमलोगों ने रॉयल्टी के संबंध में छूट देने की मांग की है। जब तक यह मामला सुलझ नहीं जाता है, तब तक आगे किसी प्रकार के निवेश के लिए बोर्ड की मंजूरी लेना मुश्किल होगा।’
कंपनी इस मामले में वित्त मंत्रालय का हस्तक्षेप भी चाहती है। रॉयल्टी भुगतान के मसले पर ही कंपनी ने इस ब्लॉक से बाहर होने का मन बनाया है। लाइसेंस की शर्तों के मुताबिक राजस्थान ब्लॉक में ओएनजीसी बिना कोई रकम दिए 30 फीसदी हिस्सेदारी तो ले सकती है, लेकिन कंपनी को बतौर रॉयल्टी उस कंपनी को भी भुगतान करना होगा, जिसके पास 70 फीसदी हिस्सेदारी है। 
इसका मतलब हुआ कि ओएनजीसी को 100 फीसदी रॉयल्टी का भुगतान करना होगा, जबकि उसके पास हिस्सेदारी मात्र 30 फीसदी है। इसी वजह से कंपनी पसोपेश में है।  इस बाबत जब पेट्रोलियम सचिव आर. एस. पांडेय से संपर्क की गई, तो उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
ओएनजीसी के एक अधिकारी ने कहा, ’40 डॉलर प्रति बैरल की दर से 60 लाख टन सालाना कच्चे तेल पर 1760 करोड़ रुपये बतौर रॉयल्टी देनी होगी, जो फायदेमंद नहीं है।’

Advertisement
First Published - May 7, 2009 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement