facebookmetapixel
Advertisement
खेती में हर साल हो सकती है ₹40000 करोड़ तक की बचत, बीएस मंथन में कृषि विशेषज्ञों ने बताए समाधान₹11 प्रति यूनिट से ₹2.50 पर आई सौर बिजली, प्रह्लाद जोशी बोले- सस्ती ऊर्जा से घटेगी उद्योगों की लागतBS Manthan 2026: क्या भारत बनेगा दुनिया की फूड फैक्ट्री? एक्सपर्ट्स ने बताया इसके लिए क्या करना होगाBS Manthan में बोलीं सीतारमण: AI समिट का विरोध कर कांग्रेस ने की ‘इमरजेंसी’ जैसी गलती, होना चाहिए पछतावारिन्यूएबल एनर्जी में भारत की रफ्तार तेज, BS Manthan में मंत्री जोशी ने रखा विजन 2030बजट का पैसा क्यों नहीं खर्च हो रहा? राज्यों की राजनीति पर वित्त मंत्री का बड़ा सवालBS Manthan 2026: चीन से निवेश आएगा, लेकिन इस शर्त पर- FM सीतारमण ने किया साफअमेरिका में अवैध प्रवासियों पर बड़ा वार, IRS डेटा से तेज होंगे डिपोर्टेशनBS Manthan 2026: भारत में अवसरों की भरमार, सरकार के लिए हर इंडस्ट्री एकसमान – FM सीतारमणटेक और AI बदल रहे भारत में प्रतिस्पर्धा का माहौल: CCI चेयरपर्सन रवनीत कौर

Ola Cabs: कभी निकल जाते थे कैब ड्राइवर बनकर… चार महीने के भीतर दे दिया CEO पद से इस्तीफा; कौन हैं हेमंत बख्शी

Advertisement

इंटरनैशनल मार्केट से एग्जिट करने का ऐलान करने के बाद अब ओला कैब्स (Ola Cabs) अब 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी भी करने जा रही है।

Last Updated- April 29, 2024 | 6:59 PM IST
Ola Cabs CEO Hemant Bakshi resigns within four months, plans to lay off 200 employees before IPO Ola Cabs के CEO हेमंत बख्शी ने चार महीने के भीतर दिया इस्तीफा, IPO से पहले 200 कर्मचारियों की छंटनी का भी प्लान

Ola Cabs CEO: भारत में कैब एग्रीगेटर कंपनी ओला कैब्स (Ola Cabs) के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) हेमंत बख्शी ने आज यानी 29 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका यह इस्तीफा महज चार महीने के भीतर आया है। उन्होंने 27 जनवरी को ANI Technologies के स्वामित्व वाली कंपनी को जॉइन किया था।

बख्शी का यह इस्तीफा ऐसे समय आया है जब कंपनी बाजार में लिस्टिंग की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि कंपनी अगले दो से तीन महीने के भीतर मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास IPO के लिए ड्रॉफ्ट पेपर फाइल करेगी। अगर सेबी की तरफ से मंजूरी मिल जाती है तो कंपनी जल्द ही IPO ला सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इसके जरिये 50 करोड़ डॉलर जुटाना चाहती है। कंपनी ने 2021 में भी 100 करोड़ डॉलर जुटाने के लिए IPO लाने की कोशिश की थी, लोकिन नाकाम रही।

10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी का भी प्लान

हाल ही में इंटरनैशनल मार्केट से एग्जिट करने का ऐलान करने के बाद अब ओला कैब्स (Ola Cabs) अब 10 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी भी करने जा रही है। इकनॉमिक टाइम्स (ET) की रिपोर्ट के मुताबिक, ओला कैब्स की इस छंटनी से करीब 200 कर्मचारी प्रभावित होंगे।

बता दें कि ओला कैब्स के फाउंडर भाविश अग्रवाल इस समय इसके चेयरमैन औऱ मैनेजिंग डॉयरेक्टर (MD) हैं।

कौन हैं हेमंत बख्शी?

हेमंत बख्शी ओला कैब जॉइन करने से पहले हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड (HUL) में कार्यकारी अधिकारी थे। ओला कैब्स के CEO बनने के बाद उन्होंने कहा था कि वे रात में कभी-कभी कस्टमर्स का एक्सपीरिएंस औप सुझाव जानने के लिए कैब ड्राइवर के तौर पर निकल जाते हैं।

बेंगलूरु में वीकेंड के दौरान कभी-कभी कैब ड्राइवर को रोल निभाने वाले हेमंत बख्शी मार्केट प्लेस के एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और Unilever Indonesia के चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्होंने IIM अहमदाबाद और IIT बांबे से पढ़ाई की है।

बता दें कि जब बख्शी ने ओला कैब्स में CEO का पद संभाला था तो उस समय कंपनी रणनीतिक सुधार के दौर से गुजर रही थी। ओला कैब्स ने इसके तहत कंपनी को तीन इकाइयों में बांट दिया था, जिसमें राइड-हेलिंग और मोबिलिटी, फाइनैंशियल सर्विसेज, और लॉजिस्टिक्स ऐंड ई-कॉमर्स शामिल था। ओला के फाउंडर और तत्कालीन CEO भाविश अग्रवाल ने ऑपरेशन को बेहतर बनाने के लिए CEO पद से इस्तीफा दे दिया था।

Advertisement
First Published - April 29, 2024 | 6:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement