facebookmetapixel
Advertisement
Sensex फिसला, Nifty संभला- IT शेयरों की गिरावट से क्यों अटका बाजार?रियल एस्टेट में बड़ा मौका: बुजुर्गों की आवासीय परियोजना बनाने पर जोर, छोटे शहर बनेंगे ग्रोथ इंजनMSCI ने बदले इंडिया स्टॉक्स: किन शेयरों में आएगा पैसा, किनसे निकलेगा?Kotak MF के इस फंड ने दिया 48 गुना रिटर्न, ₹1,000 की SIP से 23 साल में बना ₹19.49 लाख का फंडQuality Funds में निवेश करें या नहीं? फायदे-नुकसान और सही स्ट्रैटेजी समझेंबंधन लाइफ ने लॉन्च किया नया ULIP ‘आईइन्‍वेस्‍ट अल्टिमा’, पेश किया आकर्षक मिड-कैप फंडभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से सोयाबीन के भाव MSP से नीचे फिसले, सोया तेल भी सस्ताअब डाकिया लाएगा म्युचुअल फंड, NSE और डाक विभाग ने मिलाया हाथ; गांव-गांव पहुंचेगी सेवाTitan Share: Q3 नतीजों से खुश बाजार, शेयर 3% चढ़कर 52 वीक हाई पर; ब्रोकरेज क्या दे रहे हैं नया टारगेट ?गोल्ड-सिल्वर ETF में उछाल! क्या अब निवेश का सही समय है? जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

NTPC ने चालू वित्त वर्ष में 400 अरब यूनिट बिजली उत्पादन का आंकड़ा पार किया

Advertisement

बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में 13 मार्च तक एनटीपीसी कोयला स्टेशनों ने 77.06 प्रतिशत का क्षमता इस्तेमाल (पीएलएफ) दर्ज किया।

Last Updated- March 14, 2024 | 3:17 PM IST
power consumption
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी (NTPC) का बिजली उत्पादन चालू वित्त वर्ष में 400 अरब यूनिट (बीयू) के आंकड़े को पार कर गया है। कंपनी ने गुरुवार को बयान में यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी ने कुल 399.3 अरब यूनिट का बिजली उत्पादन किया था।

बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में 13 मार्च तक एनटीपीसी कोयला स्टेशनों ने 77.06 प्रतिशत का क्षमता इस्तेमाल (पीएलएफ) दर्ज किया। चालू वित्त वर्ष के दौरान कंपनी ने एक सितंबर, 2023 को 142.8 करोड़ यूनिट का एक दिन में अबतक का सबसे अधिक उत्पादन दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें: Disney के बाद Reliance Industries की एक और बड़ी डील, इस कंपनी का 13% हिस्सा खरीदने का प्लान

एनटीपीसी की स्थापित क्षमता 75.4 गीगावाट है, जबकि पांच गीगावाट की नवीकरणीय सहित 18 गीगावाट क्षमता निर्माणाधीन है।

कंपनी वर्ष 2032 तक 60 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 3:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement