facebookmetapixel
Advertisement
1 के बदले 2 फ्री बोनस शेयर! फॉर्मा कंपनी ने जबरदस्त मुनाफे के बाद लुटाया प्यार, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेनिवेशकों के लिए खुशखबरी! मिनोल्टा फाइनेंस के 1 शेयर पर 4 नए शेयर खरीदने का मौका, रिकॉर्ड डेट फिक्सUN Women की रिपोर्ट में खुलासा: संकटग्रस्त इलाकों में 10 लाख से अधिक महिलाओं तक नहीं पहुंच रही मददट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनीE20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADA

अब फोर्ड भी लाएगी छोटी कार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:50 AM IST

टाटा मोटर्स और जनरल मोटर्स के बाद अब फोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड भी छोटी कार लाने की योजना बना रही है।
कंपनी का कहना है कि वर्ष 2010 की पहली तिमाही में फोर्ड की छोटी कार बाजार में आ जाएगी। फोर्ड इंडिया के कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग, सेल्स ऐंड सर्विस) एन.ई. वार्क से जब यह पूछा गया कि क्या उनकी कार मारुति 800 और शेव्रले स्पार्क को टक्कर देगी, तो उन्होंने बताया कि फोर्ड की कार इसी सेगमेंट में आएगी।
हालांकि हम बड़े स्तर पर छोटी कारों की बिक्री करने की योजना बना रहे हैं। भारत और चीन छोटी कारों कारों का बड़ा बाजार है। ऐसे में कंपनी इन दो देशों पर ध्यान केंद्रित करेगी। हालांकि वार्क ने कार की कीमत और योजना के बारे में विस्तार से बताने से इनकार कर दिया।
पिछले साल फोर्ड इंडिया ने व्हीलक और इंजन निर्माण क्षमता के विस्तार पर करीब 50 करोड़ डॉलर निवेश किया है। गौरतलब है कि फोर्ड इंडिया वाहन निर्माण क्षमता को बढ़ाकर 200,000 इकाई सालाना और इंजन निर्माण क्षमता 250,000 इकाई सालाना की जा रही है।
वार्क का कहना है कि विस्तार योजना पूरी होने के बाद कंपनी निर्यात पर ज्यादा जोर देगी। उन्होंने कहा कि छोटी कारों का भी निर्यात किया जा सकता है। कस्टमर सर्विस के लिए फोर्ड इंडिया देशभर में त्वरित सर्विस सेंटर के विस्तार की योजना बना रही है।
मौजूदा समय में कंपनी की ओर से 23 शहरों में इस तरह के सेंटर चल रहे हैं, जिसकी संख्या वर्ष 2009 के अंत तक बढ़ाकर 45 करने की योजना है।

Advertisement
First Published - May 5, 2009 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement