facebookmetapixel
Advertisement
ग्लोबल क्राइसिस के बीच PM ने आर्थिक सलाहकारों संग की हाई-लेवल बैठक, संकट के बीच इकोनॉमी बचाने पर चर्चाGoogle ने गुरुग्राम में ली 6.17 लाख वर्ग फुट जगह, 5 साल का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश!15 साल के वैभव सूर्यवंशी को आया टीम इंडिया से बुलावा, टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड!सेमीकंडक्टर संकट होगा दूर! FY2035 तक अपनी आधी जरूरतें खुद पूरी करेगा भारत, प्रोडक्शन इसी साल से शुरू1 के बदले मिलेंगे 5 शेयर! IT और AI सेक्टर से जुड़ी नामी कंपनी करने जा रही है स्टॉक स्प्लिट, रिकॉर्ड डेट फिक्सBonus Stocks: अगले हफ्ते बरसेंगे फ्री शेयर, ये 2 कंपनियां देने जा रही हैं बंपर बोनस; नोट कर लें रिकॉर्ड डेटDividend Stocks: कमाई का महामेला! अगल हफ्ते टाटा-अदाणी-इंफोसिस समेत ये 39 कंपनियां देंगी तगड़ा डिविडेंडसरकारी साइबर सुरक्षा को मिलेगा AI का साथ, चुनिंदा एजेंसियों को ‘क्लॉड मिथोस’ का एक्सेस देगी सरकारमहंगाई का यू-टर्न और घटती ग्रोथ: RBI ने माना पश्चिम एशिया संकट से पटरी से उतर रही इकोनॉमीचौथी तिमाही में निजी उपभोग की मांग पस्त, सरकारी खर्चों और पूंजीगत निवेश के भरोसे टिकी GDP

RCap की नीलामी पर एनसीएलटी का अंतिम फैसला अगले हफ्ते

Advertisement

मामले पर सुनवाई पूरी हो गई है और एनसीएलटी पीठ ने कहा कि वह अगले हफ्ते आदेश जारी करेगा।

Last Updated- January 24, 2023 | 10:52 AM IST
Reliance Capital's acquisition will be completed by the end of January, Hinduja Group will spend Rs 9,861 crore जनवरी के अंत तक पूरा होगा रिलायंस कैपिटल का अधिग्रहण, हिंदुजा ग्रुप खर्च करेगी 9,861 करोड़ रुपये

भारतीय लेनदार आज रिलायंस कैपिटल की परिसंपत्तियां बेचने के लिए नीलामी का दूसरा दौर आयोजित करने में नाकाम रहे क्योंकि एनसीएलटी के मुंबई पीठ ने मौखिक आदेश दिया है कि अंतिम फैसला जारी होने  तक यथास्थिति बरकरार रखने का उसका आदेश बरकरार रहेगा।

मामले पर सुनवाई पूरी हो गई है और एनसीएलटी पीठ ने कहा कि वह अगले हफ्ते आदेश जारी करेगा।

पहले दौर में सबसे ऊंची बोली लगाने वाली टॉरंट ने लेनदारों की तरफ से रिलायंस कैपिटल की परिसंपत्तियों की बेहतर कीमत पाने के लिए दूसरे दौर की नीलामी आयोजित करने के  खिलाफ एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया था। लेनदारों ने तर्क दिया कि टॉरंट व हिंदुजा दोनों की पेशकश अधिकतम से कम है, ऐसे में उन्हें टॉरंट की 8,640 करोड़ रुपये से बेहतर 

मूल्यांकन पाने के लिए नीलामी का दूसरा दौर आयोजित करना होगा। हिंदुजा समूह ने 9,000 करोड़ रुपये की पेशकश पहले दौर की नीलामी के बाद की, जिसके बाद टॉरंट ने कानूनी संघर्ष शुरू किया।

एक कानूनी सूत्र ने कहा, इसका प्रभावी तौर पर मतलब यह है कि लेनदारों की तरफ से प्रस्तावित दोबारा बोली पर स्थगन एनसीएलटी की तरफ से अंतिम आदेश जारी होने तक रहेगा।

रिलायंस कैपिटल को आरबीआई ने कर्ज समाधान के लिए भेजा था जब कंपनी ने 24,000 करोड़ रुपये कर्ज भुगतान पर चूक की थी।

Advertisement
First Published - January 24, 2023 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement