facebookmetapixel
Advertisement
Medicine Price Update: रेबीज रोधी दवा महंगी, डायबिटीज-HIV समेत 39 दवाओं की नई कीमतें तयभारत ने जहाज पर हमले को बताया चिंताजनक, 11 भारतीय नाविकों में से एक लापताराम मंदिर मामले में संघ ने जताई पीड़ा, कहा- दोबारा न हो ऐसी चूक; विपक्ष ने घेराहोर्मुज स्ट्रेट फिर हुआ बंद, क्या भारत पर पड़ेगा असर? जानिए पूरी तस्वीरITR Filing 2026: खेती की जमीन बेची तो टैक्स लगेगा या नहीं? जानें नियम और बचावEditorial: कम शुल्क से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, भारत को चाहिए स्थायी आयात सुधारहोर्मुज संकट से आगे: भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा कैसे कर रहा है मजबूत?‘सतलुज’ विवाद से पंजाब की चुनावी राजनीति में क्या आएगा बड़ा बदलाव?एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का जीएमपी मजबूत, निवेशक कर रहे वैल्यू  की तलाशPage Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और बढ़ती मांग से ग्रोथ तेज; टारगेट प्राइस ₹48,000 तक

राइट्स इश्यू में मुकेश अंबानी को मिले 5.52 लाख शेयर

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 1:06 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाल में बंद हुए 53,124 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू में मुकेश अंबानी को कंपनी के 5.52 लाख शेयर मिले हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। अंबानी के पास अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के 80.52 लाख शेयर हो गए हैं। राइट्स इश्यू से पहले उनके पास 75 लाख शेयर थे। अब उनके पास कंपनी के 0.12 फीसदी शेयर हो गए हैं।
अंबानी की पत्नी नीता और बच्चों ईशा, आकाश और अनंत को भी राइट्स इश्यू में 5.52-5.52 लाख शेयर मिले हैं। इनके पास भी अब कंपनी के 0.12-0.12 फीसदी शेयर हो गए हैं। कुल मिलाकर राइट्स इश्यू में प्रवर्तक समूह को 22.50 करोड़ शेयर मिले हैं। इसके साथ ही कंपनी में प्रवर्तक समूह की हिस्सेदारी 50.29 फीसदी हो गई है, जो पहले 50.07 फीसदी थी। अब कंपनी में सार्वजनिक शेयरधारिता 49.93 फीसदी से घटकर 49.71 फीसदी रह गई है।
सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने राइट्स इश्यू में 2.47 करोड़ शेयर हासिल किए हैं। इससे एलआईसी के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज के 37.18 करोड़ शेयर या छह फीसदी हिस्सेदारी हो गई है। कुल मिलाकर सार्वजनिक शेयरधारकों ने राइट्स इश्यू में 19.74 करोड़ शेयर हासिल किए।
अंबानी की कंपनी ने 30 अप्रैल को 53,124 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू की घोषणा की थी। यह देश का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू रहा। इसके तहत हर  15 शेयर के लिए एक शेयर की पेशकश 1,257 रुपये के मूल्य पर की गई थी। यह 30 अप्रैल को कंपनी के शेयर के बंद मूल्य से 14 फीसदी कम था। इस इश्यू को 1.6 गुना आवेदन मिले। शेयरों के लिए कुल 84,000 करोड़ रुपए की बोलियां मिली थीं।
राइट्स इश्यू लेने वाले शेयरधारकों ने सिर्फ 25 फीसदी रकम का भुगतान किया और बाकी दो किस्तों अगले साल मई व नवंबर में देना है। कंपनी ने पहले यह जानकारी दी थी।

Advertisement
First Published - June 12, 2020 | 12:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement