facebookmetapixel
Advertisement
भारत-अमेरिका को मतभेद दूर कर भरोसेमंद कर व्यवस्था बनाने पर काम करना चाहिए: सर्जियो गोरभारतीय चुनाव व्यवस्था की तारीफ कर बोले ट्रंप, कांग्रेस ने कहा- ईवीएम भी अमेरिका भेज देंगेब्रिक्स देशों ने पर्यावरण संरक्षण पर चार ज्ञान संकलन जारी किए, टिकाऊ विकास पर जोरदुबई का कमर्शियल रियल एस्टेट बाजार मजबूत, पहली छमाही में लेनदेन 8.5% बढ़ाबाल यौन शोषण सामग्री पर सरकार सख्त, सोशल मीडिया के ‘सेफ हार्बर’ प्रावधान पर साफ संदेश17 सितंबर से सेमीकॉन इंडिया 2026, वैश्विक सीईओ और 500 से ज्यादा प्रदर्शक करेंगे ​शिरकत 13-17 साल के किशोरों के लिए नया चैटजीपीटी, मजबूत सुरक्षा और पैरेंटल कंट्रोल की सुविधालाठीचार्ज और पुलिस हिंसा की जांच करेगी 3 सदस्यीय समिति, सुप्रीम कोर्ट ने दिए निर्देशपायलटों की आकस्मिक ड्रग जांच 25% करने की मांग, डीजीसीए से एफआईपी की अपीलभारत के समुद्री व्यापार का नया गेटवे बना विझिंजम, 57 लाख टीईयू क्षमता की ओर बढ़ा बंदरगाह

पहली तिमाही में माइंडट्री का लाभ दोगुना से अधिक

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:51 AM IST

मझोले आकार की आईटी सेवा कंपनी माइंडट्री का वित्तीय प्रदर्शन चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में मिलाजुला रहा। कंपनी ने मुनाफा के मोर्चे पर बाजार के अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया जिसे अन्य खर्च में कमी से बल मिला।

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में माइंडट्री का कर पूर्व लाभ (पीबीटी) सालाना आधार पर 229.6 फीसदी बढ़कर और क्रमिक आधार पर 10.9 फीसदी बढ़कर 289.8 करोड़ रुपये हो गया। बेंगलूरु की इस कंपनी का शुद्ध लाभ भी वार्षिक आधार पर 129.8 फीसदी बढ़कर और क्रमिक आधार पर 3.3 फीसदी बढ़कर 213 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले शुद्ध मुनाफे में वृद्धि को मुख्य तौर पर करीब 87.7 करोड़ रुपये की बचत से बल मिला। तिमाही के दौरान यात्रा मद में बचत के अलावा अन्य विवेकाधीन खर्च में भी कमी की गई और उपठेका लागत को युक्तिसंगत बनाया गया।

तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व 4.1 फीसदी बढ़कर 1,908.8 करोड़ रुपये हो गया जबकि क्रमिक आधार पर उसमें 6.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जबकि स्थिर मुद्रा पर पिछली तिमाही के मुकाबले डॉलर राजस्व 9 फीसदी घटकर 25.32 करोड़ डॉलर रह गया। एलऐंडटी समूह की इस कंपनी का परिचालन मार्जिन वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही में क्रमिक आधार पर 110 आधार अंकों के सुधार के साथ 18.2 फीसदी हो गया।

Advertisement
First Published - July 15, 2020 | 12:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement