facebookmetapixel
Advertisement
EPFO ने UAN और मनी ट्रांजैक्शन के फर्जी लिंक से किया अलर्ट, ध्यान रखें ये 5 अहम बातेंHDFC Bank Share Price: ₹1,020 से ₹726 पर आया शेयर, 2 साल के निचले स्तर पर पहुंचा स्टॉकदो साल से एक दायरे में बाजार, अब आगे तेजी की उम्मीद? मार्केट एक्सपर्ट ने बताया आगे का नजरियाGautam Adani को US कोर्ट से बड़ी राहत! फैसला आते ही Adani Group के शेयरों में मची तेजी, 3.5% तक उछला शेयरPower Grid में बीमा कंपनियों ने बढ़ाई हिस्सेदारी, विदेशी निवेशकों ने घटाई, क्या कहता है बदलता रुझान?Gold, Silver price today: सुरक्षित निवेश मांग से सोना ₹1600 चढ़ा, चांदी ₹3132 चमकीBSE Share: Nifty 50 में होगी BSE की एंट्री, Wipro की जगह लेगा शेयर; 30 सितंबर से लागू होगा बदलावजुलाई में SBI Life की रफ्तार तेज, HDFC Life पिछड़ी; आगे कैसी रहेगी बीमा कंपनियों की चाल?Crude Oil Price: कच्चे तेल में तेजी, WTI 82.18 डॉलर तो ब्रेंट 87.76 डॉलर परStock Market Update: Sensex धड़ाम, 400 अंक लुढ़का; Gland Pharma और Devyani International में जबरदस्त उछाल

दावोस में करार: मिल्की मिस्ट का महाराष्ट्र में बड़ा दांव, 1,130 करोड़ रुपये से बनेगा मेगा डेरी प्लांट

Advertisement

यह करार दावोस में आयोजित हो रही विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में किया गया

Last Updated- January 23, 2026 | 10:11 PM IST
Milky Mist - मिल्की मिस्ट आईपीओ
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारत की अग्रणी वैल्यू-एडेड डेरी कंपनी मिल्की मिस्ट डेरी फूड लिमिटेड ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत कंपनी राज्य में बड़े पैमाने पर दूध प्रसंस्करण और डेरी उत्पादों के निर्माण की इकाई स्थापित करेगी। इस परियोजना में कुल निवेश करीब 1,130 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। इससे लगभग 800 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय आजीविका को मजबूती मिलेगी और क्षेत्रीय डेरी इकोसिस्टम को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। 

यह करार दावोस में आयोजित हो रही विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की वार्षिक बैठक के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में किया गया। इस समझौते पर मिल्की मिस्ट के सीईओ के. रत्नम ने हस्ताक्षर किए। यह कदम दक्षिण भारत से बाहर कंपनी के विस्तार योजनाओं की दिशा में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

Also Read: सुकन्या समृद्धि योजना के 11 साल पूरे! कैसे इसकी मदद से आप अपनी बेटी के लिए ₹72 लाख का फंड बना सकते हैं?

इस एमओयू के तहत मिल्की मिस्ट राज्य में 10 लाख लीटर प्रतिदिन (एलएलपीडी) क्षमता का दूध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करेगी, जिसे आगे चलकर 25 एलएलपीडी तक विस्तारित किया जा सकेगा। इस इकाई में पनीर, योगर्ट, दही, मोजरेला चीज, आइसक्रीम, मक्खन और घी सहित विविध डेरी उत्पाद बनाए जाएंगे। यह परियोजना 1,94,866 वर्ग मीटर (करीब 48.15 एकड़) भूमि पर विकसित की जाएगी, जिसे महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) द्वारा आवंटित किया गया है। यह परियोजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। संयंत्र के लिए दूध की खरीद राज्य के भीतर से ही की जाएगी। 

उद्यमी टी. सतीश कुमार द्वारा 1997 में स्थापित मिल्की मिस्ट आज भारत की अग्रणी वैल्यू-एडेड डेरी कंपनियों में शुमार है। कंपनी अपनी किसानों के साथ मजबूत जुड़ाव, तकनीक आधारित संचालन और घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजारों में प्रीमियम डेरी उत्पादों के लिए जानी जाती है। समझौते पर टिप्पणी करते हुए के. रत्नम ने कहा, ‘यह एमओयू भारत की डेरी वैल्यू चेन को मजबूत बनाने और किसानों व समुदायों के लिए सतत आर्थिक अवसर सृजित करने के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

Advertisement
First Published - January 23, 2026 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement