facebookmetapixel
Advertisement
निवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहक

मर्सिडीज-बेन्ज की बिक्री घटी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 6:08 AM IST

दुनिया भर में छाई आर्थिक मंदी का असर अक्टूबर -नवंबर अंतरराष्ट्रीय कार कंपनी डैमलर एजी की भारतीय इकाई मर्सिडीज-बेन्ज इंडिया (एमबीआई) के कारोबार पर भी दिखा।
एमबीआई के कारोबारी प्रमुख सुहास कडलास्कर ने कहा कि इस दौरान कंपनी की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। सुहास ने बताया, ‘सितंबर तक एमबीआई की बिक्री में 47 फीसदी का इजाफा हो रहा था। सितंबर में हमने लगभग 3141 कारों की बिक्री की थी। जबकि अक्टूबर-नवंबर के दौरान हमने 2491 कारों की बिक्री की थी। इस दौरान पिछली बिक्री में पिछले साल की इसी समयावधि के मुकाबले 20 फीसदी की गिरावट आई है।’
उन्होंने बिक्री से संबंधित आंकड़े देने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने बताया कि एमबीआई ने इस साल अक्टूबर में करीब 170 कारों की ही बिक्री की है। शेयर बाजार के गिरने से ग्राहकों ने भी खरीदारी से परहेज किया। इसके अलावा बाजार में पूंजी की कमी भी इसके लिए जिम्मेदार रही।
सितंबर से पहले तक एमबीआई की बिक्री ठीक ठाक ही रही थी, बल्कि पिछले  साल के मुकाबले अधिक ही हो रही थी। लेकिन बाजार में छाई मंदी से यह भी नहीं बच पाई और कंपनी की बिक्री पर इसका असर पड़ा। साल 2009 में कंपनी को हालात और भी खराब होने के आसार लग रहे हैं।
कडलास्कर ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही और अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही कंपनी के कारोबार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण रहेंगी। उन्होंने बताया कि एमबीआई की कमाई में पूर्वी भारत के राज्यों की हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी है। जबकि दिल्ली समेत उत्तरी राज्यों की हिस्सेदारी 40 फीसदी है। कंपनी ने भारत में बिक्री बढ़ाने के लिए टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी शोरूम खोले हैं।

Advertisement
First Published - December 1, 2008 | 4:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement