facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

मायटास परियोजनाओं की होगी फिर पड़ताल

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:23 PM IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी का कहना है कि राज्य में मायटास इन्फ्रा या उसके समूह की सार्वजनिक परियोजनाओं की जांच की जाएगी।


सत्यम और उसकी सहायक कंपनियों के साथ उनकी सरकार पर लगाए जाने वाले आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘हमने पहले ही राज्य मुख्य सचिव को मायटास इन्फ्रा को या संयुक्त उपक्रम में साझेदारी में मिली परियोजनाओं की समीक्षा के लिए कह दिया है।’

सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के संस्थापक रामलिंग राजू और उनके परिवार की मायटास इन्फ्रा में 36 फीसदी हिस्सेदारी है।

उन्होंने कहा, ‘सरकान पहले ही मायटास इन्फ्रा और उसके साझेदारों की कार्यान्वयन क्षमताओं का मूल्यांकन करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। यह परियोजनाओं के हर पहलू पर विचार करेगी कि क्या कंपनी (मायटास इन्फ्रा) और उसके समूह साझेदारों में परियोजनाओं को चला सकते हैं या परियोजनाओं पर संकट मंडरा रहा है।’

मायटास और उसकी संयुक्त उपक्रम में साझेदारी के साथ कंपनी के पास कुल 3,800 करोड़ रुपये कीमत की परियोजनाएं हैं। उनका कहना है, ‘इस तहकीकात में 12,000 करोड़ रुपये वाली हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना और 1,50650 करोड़ रुपये वाली मछलीपत्तनम बंदरगाह परियोजना शामिल है, जिनमें मायटास इन्फ्रा अग्रणी साझेदार है।’

रेड्डी का कहना है कि मायटास या उसके अग्रणी समूह के साथ किए गए सभी रियायती करारों में एक क्लॉज है, जिसके तहत अगर कंपनी परियोजना को पूरा करने में नाकामयाब होती है तो कंपनी या उसके संयुक्त उपक्रम में साझेदार किसी भी तरह के कानूनी परिणाम के लिए जिम्मेवार होंगे।

मुख्यमंत्री का कहना है, ‘हम मायटास और उसके समूह के साझेदारों पर आगे की कार्रवाई का फैसला तब लेंगे जब हमें मुख्य सचिव से विस्तृत जानकारी मिल जाएगी।’

Advertisement
First Published - January 12, 2009 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement