facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेटUS Tariffs: भारत के सोलर कारोबार पर ट्रंप का टैरिफ वार, 126% शुल्क से मचा हड़कंपBusiness Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 2Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 1Stock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी ने छुआ 25,550 का स्तरWeather Update Today: IMD ने जारी किया नया मौसम अपडेट, जानिए कहां बरसेंगे बादल और कहां होगी बर्फबारी!Stocks To Watch Today: सरकारी बिक्री से लेकर बड़े ऑर्डर तक, 25 फरवरी को इन शेयरों में दिख सकता है तेज मूवमेंटBS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोर

ITC ने 24 मंत्र ऑर्गेनिक ब्रांड को खरीदा, 472 करोड़ में हुआ बड़ा सौदा

Advertisement

100% शेयर खरीद कर ITC बना SNBPL का मालिक, जैविक बाजार में बढ़ाएगा कदम

Last Updated- April 18, 2025 | 11:10 PM IST
ITC को भविष्य का उद्यम बनाने पर 20,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगेः चेयरमैन संजीव पुरी, Will invest Rs 20,000 crore to make ITC a future enterprise: Chairman Sanjeev Puri

अलग-अलग क्षेत्रों में कारोबार करने वाले आईटीसी समूह ने गुरुवार को श्रेष्ठ नैचुरल बायोप्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (एसएनबीपीएल) में 100 फीसदी शेयर पूंजी खरीदने के लिए खरीद समझौता किया। 24 मंत्र ऑर्गेनिक ब्रांड की मूल कंपनी की शेयर पूंजी आईटीसी ने 472.50 करोड़ रुपये में खरीदी है।

यह अधिग्रहण वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में पूरा होने उम्मीद है, जिसमें 400 करोड़ रुपये का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा और शेष 72.5 करोड़ रुपये अगले दो साल के दौरान दिया जाएगा। श्रेष्ठ नैचुरल बायोप्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के पोर्टफोलियो में 100 से अधिक जैविक उत्पाद शामिल हैं। इनमें रोजमर्रा के ब्रांडेड सामान, मसाले, खाद्य तेल, पेय पदार्थ सहित अन्य वस्तु शामिल है। कंपनी भारतीय प्रवासियों के साथ मिलकर विदेश में भी मौजूद है।

आईटीसी ने बयान जारी कर कहा है कि श्रेष्ठ नैचुरल बायोप्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की एकीकृत आपूर्ति श्रृंखला देश के 10 राज्यों में लगभग 1.4 लाख एकड़ प्रमाणित जैविक भूमि में फैले लगभग 27,500 किसानों के नेटवर्क के लिए स्थायी आजीविका को बढ़ावा देती है।

अधिग्रहण के बारे में आईटीसी के पूर्णकालिक निदेशक हेमंत मलिक ने कहा, ’24 मंत्र ऑर्गेनिक ने एक मजबूत बैकएंड और सोर्सिंग नेटवर्क बनाया है जो इसके विश्वसनीय जैविक उत्पाद पोर्टफोलियो का मूल है।’

Advertisement
First Published - April 18, 2025 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement