facebookmetapixel
Advertisement
चंद्रशेखरन के बाद टीसीएस के सामने नेतृत्व की नई चुनौती, टाटा समूह के साथ तालमेल पर भी नजरउदारीकरण के 35 साल: ‘एशिया के डेट्रॉइट’ से चेन्नई ने कैसे तय किया दुनिया के ऑटो हब तक का सफरअटकी चंद्रशेखरन के वारिस की तलाश, उत्तराधिकारी चुनने वाली चयन समिति गठित करने में लगेगा वक्त; AGM पर भी संशयभारत के एयर मोबिलिटी बाजार में उतरने की तैयारी, 2029 से ईवीटीओएल उड़ाने की स्काईड्राइव की योजनाMMDR विधेयक पर कुछ राज्यों को एतराज, खनन मंत्री बोले- प्रमुख खनिजों तक सीमित रहेंगे प्रावधानएयरटेल के ग्राहकों को महंगे प्लान में शिफ्ट करने से Vi को मिल सकता है मौका, बढ़ेगी कमाईस्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में फिर बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी, हर 3 इक्विटी फोलियो में 1 इनकाआरबीआई के नए नियमों से कर्ज दरों में बदलाव होगा तेज, बैंकों के स्प्रेड पर भी पड़ेगा असरQ1 Results: ABREL का घाटा बढ़ा, IGL का मुनाफा 44% घटा; LG Electronics का लाभ 27% बढ़ाभारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी, नीति आयोग ने औद्योगिक पार्क और क्लस्टर का दिया सुझाव

डाकिया डाक लाया.. अपने हवाईजहाज से

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 4:20 PM IST

भारतीय डाक विभाग अपनी सेवाओं में विस्तार की योजना बना रहा और इसके लिए खुद का हवाई बेड़ा स्थापित करना चाहता है।


डाक विभाग के सचिव आईएमजी खान ने कहा कि हम अपने अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास में जुटे हैं और पत्र, पार्सल और लॉजिस्टिक सेवाओं को और गति देने के लिए खुद का विमान मुहैया कराने की योजना है। फिलहाल, विभाग अंतरराष्ट्रीय कारगो के लिए एयर इंडिया पर निर्भर है या फिर ऐसी विमानन कंपनियों के जरिए अपना काम चला रहा है, जिससे वे निविदा के जरिए अनुबंध करता है।


डाक विभाग अपने विमान के जरिए शुरू-शुरू में पश्चिम एशिया, दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों, जैसे- सिंगापुर और हांगकांग में अपनी सेवाएं मुहैया कराएगा। हालांकि बाद में विभाग अमेरिका और ब्रिटेन में भी इसका विस्तार कर सकता है।


विभाग का अंतरराष्ट्रीय हवाई कारगो सेवा आने वाले कुछ सालों में शुरू हो जाएगा, इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग अमेरिका, जर्मनी, सिंगापुर और हांगकांग के डाक विभाग से समझौता करने की योजना बना रहा है, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डाक सेवाओं को सुचारू रूप से चलाया जा सके। खान ने बताया कि इस समझौते के तहत आयात और निर्यात, दोनों की सुविधा उपलब्ध होगी।


घरेलू डाक सेवाओं के लिए भी विभाग खास योजना बना रहा है। उल्लेखनीय है कि भारतीय डाक विभाग के फिलहाल पास पूर्वोत्तर राज्यों के लिए ही अपना विमान है, जबकि आने वाले समय में विभाग नागपुर में इस सेवा के विस्तार की योजना बना रहा है। वर्तमान में विभाग अपनी स्पीड पोस्ट सेवा के लिए अन्य एयरलाइंस कंपनियों पर निर्भर है। खान ने कहा कि कोलकाता में अभी हमारा पोस्टल हब है।


इसके साथ ही नागपुर, पटना या लखनऊ, दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलूरु और चेन्नई को पोस्टल हब के तौर पर विकसित किया जा सकता है। दरअसल, इन केंद्रों को शहर के से जोड़ने के लिए सड़क मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बारे में हम विभिन्न परिवहन सेवा प्रदाताओं से बात कर रहे हैं।


भारतीय डाक विभाग अंतरराष्ट्रीय व घरेलू डाक सेवाओं का करेगा विस्तार
नागपुर, मुंबई, दिल्ली समेत आठ शहरों में बनाए पोस्टल हब
विभाग के पास होगा खुद का हवाई बेड़ा
पहले चरण में हांगकांग-सिंगापुर और बाद में अमेरिका-ब्रिटेन में उपलब्ध होगी यह सेवा

Advertisement
First Published - April 5, 2008 | 1:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement