facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

नौकरियों में छाया क्लाउड

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:57 PM IST

मौजूदा डिजिटलीकरण और सभी क्षेत्रों में उभरती प्रौद्योगिकियों के साथ भारत क्लाउड चयन के मोर्चे पर अग्रणी है और उसने डिजिटल प्रौद्योगिकी के चयन और वर्चुअल वर्किंग की दिशा में तेजी दर्ज की है। हालांकि, पर्याप्त कौशल के अभाव की वजह से उद्योग में उभरती प्रतिभाओं की कमी है। ऑनलाइन रिक्रूटिंग प्लेटफॉर्म मॉन्स्टर डॉटकॉम के आंकड़े से संकेत मिलता है कि क्लाउड पेशेवरों के लिए मांग में तेजी आई है और क्लाउड-संबंधित नौकरियों का रुझान नवंबर 2021 में 3 लाख सक्रिय रोजगार तलाशने वालों के साथ कुल रोजगार में करीब 10 प्रतिशत तक हो गया।
भारत में क्लाउड बाजार तेजी से बढ़ रहा है और वर्ष 2022 के अंत तक इसके 26 प्रतिशत तक बढऩे की संभावना है।
क्लाउड पेशेवरों के लिए मांग में प्रमुख कौशल में क्लाउड कम्प्यूटिंग, एडब्ल्यूएस/एज्योर, क्लाउड माइग्रेशन, सैप, क्लाउड सिक्योरिटी, मशीन लर्निंग/एआई शामिल हैं, जो नियोक्ताओं द्वारा मांग के लिहाज से बेहद पसंदीदा हैं। क्लाउड-संबंधित जिम्मेदारियों के लिए मांग पिछले साल (40+ प्रतिशत से ज्यादा) से तेजी से बढ़ी है और भारत में सभी वर्टिकलों में 608,000 से ज्यादा क्लाउड पेशेवर हैं। क्वेस की कंपनी मॉन्सटर एपीएसी ऐंड एमई के मुख्य कार्याधिकारी शेखर गरिसा ने कहा, ‘इसमें आश्चर्य नहीं है कि भारत में क्लाउड के लिए मांग लगातार तेजी से बढ़ रही है और पिछले साल से इसमें 40 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है। यह भी दिलचस्प है कि फ्रेशर और मध्यवर्ती स्तर के पेशेवरों की क्लाउड बाजार में अच्छी भागीदारी है।’ मॉन्स्टर डॉटकॉम के आंकड़े से पता चलता है कि क्लाउड नौकरियों में सबसे ज्यादा भागीदारी 4-6 अनुभव वाले इंटरमीडिएट लेवल के पेशेवरों की थी, जिनमें नवंबर 2021 तक 44 प्रतिशत क्लाउड कर्मी शामिल थे।

Advertisement
First Published - December 9, 2021 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement